दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल खट्टर

मनोहर लाल खट्टर दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, उन्होंने दीपावली के दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दुष्यंत चौटाला ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने उन्हें मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई वरिष्ठ नेता राजभवन में मौजूद रहे। वहीं जेल से फरलो पर बाहर आए अजय चौटाला बेटे के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।
ज्ञात रहे कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस ने 31, दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने 10 सीट तथा 7 सीट निर्दलीयों के खाते में गई थी। भाजपा ने जेजेपी के 10 और 6 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से नई सरकार का गठन किया है।