एमपी में वर्षों से लंबित है बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पदनाम एवं ग्रेड पे में परिवर्तन

जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष/महिला) का पदनाम परिवर्तन कर ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयक किया जावे एवं सुपरवाईजर (महिला एवं पुरूष) का पदनाम परिवर्तन कर क्षेत्रीय स्वास्थ्य समन्वयक किया जावे तथा बीईई का पदनाम परिवर्तन कर खण्ड प्रशिक्षक अधिकारी कर राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जावे। साथ ही पुरुष/महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3200 दिया जाये तथा सुपरवाईजर पुरुष/महिला का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3600 तथा बीईई/एमआई का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 दिया जाये। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी कि पुरुष/महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पदनाम परिवर्तित किया जायेगा, परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते पदनाम परिवर्तन आज तक नहीं हो पाया है। शिक्षा एवं राजस्व विभाग में राजपत्र एवं आदेश प्रसारित कर पदोन्नति करने निर्देश दिये गये हैं, ठीक इसी प्रकार शिक्षा एवं राजस्व विभाग की तर्ज पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी पदोन्नति हेतु राजपत्र एवं आदेश प्रसारित किये जायें, अन्यथा संघ धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

संघ के उदित भदौरिया, योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, परशुराम तिवारी, दुर्गेश पाण्डेय,कुलदीप पटैल शैलेश गौतम मनोज सिंह, वीरेन्द्र चंदेल, एसपी बाथरे, सीएच शुक्ला, चूरामन गूजर, संदीप चौबे, तुषरेन्द्र सिंह, नीरज कौरव, निशांक तिवारी, नवीन यादव, अशोक मेहरा, सतीश देशमुख, रमेश काम्बले, पंकज जायसवाल, प्रीतोष तारे, शेरसिंह, मनोज सिंह, अभिषेक वर्मा, वीरेन्द्र पटेल, रामकृष्ण तिवारी, रितुराज गुप्ता, अमित गौतम, अनिल दुबे, शैलेन्द्र दुबे, अतुल पाण्डे आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि शीघ्र शिक्षा विभाग की तरह राजपत्र में प्रकाशित कर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन एवं ग्रेड पे बढ़ाए जाने हेतु आदेश प्रसारित किया जाये।