अफसरशाही के आगे बेबस कर्मचारी: विशेष टीकाकरण अभियान स्थगित करने की मांग

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान 20 से 31 मार्च 2023 तक चलाया जा रहा है, प्रदेश में आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सुपरवाइजर एवं आशा सामूहिक हड़ताल पर हैं, इनका टीकाकरण मोबिलाइजेशन में विशेष योगदान रहता है। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीकाकरण का लक्ष्य कैसे पा सकेंगे?

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आंगनबाडी केन्द्र बन्द होने से एएनएम व सीएचओ को बैठने तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, सामूहिक हड़ताल में होने के कारण टीकाकरण से वंचित बच्चों का मोबिलाइजेशन आशा एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा नहीं किया जा रहा है, ऐसे में विशेष टीकाकरण अभियान का संपादन करना कठिन हो रहा है। अतः वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम को आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित करना श्रेष्ट होगा।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह मन्सूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, मनोज सेन, दुर्गेश पाण्डे, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश पाण्डे, डॉ संदीप नेमा, संतकुमार छीपा, मनीष चौबे, योगेन्द्र मिश्रा, प्रणव साहू, अभिषेक मिश्रा, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला, विनम नामदेव, प्रियांशु शुक्ला, पवन ताम्रकार, नितिन शर्मा, श्यामनारायण तिवारी, गणेश उपाध्याय, सतीश चडार, महेश कोरी, शुभसंदेश सिंगौर, अनुज दीक्षित, राकेश उपाध्याय, जेपी गुप्ता, राकेश पाण्डे, आदित्य दीक्षित, संतोष तिवारी आदि ने प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को ईमेल भेजकर मांग की है कि विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु इसे आगामी दिनों के लिए स्थगित किया जावे।