एमपी ट्रांसको में हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

समूचे देश के साथ मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में देश का 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। एमपी ट्रांसको के सभी सब-स्टेशनों, टीएलएम उपसंभागों सहित प्रदेश के विभिन्न ट्रांसको कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नयागांव जबलपुर  स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर में आयोजित हुआ।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष तैयारियां की गई। मुख्य समारोह स्थल को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।

समारोह का संचालन मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कल्याण अधिकारी आरके दीक्षित ने किया जबकि मुख्य अभियंता आरके खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया। गणतंत्र दिवस समारोह मे मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सभी विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।