भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर जबलपुर में निकाली जायेगी विशाल शोभायात्रा

भगवान परशुराम वंशज, ब्राह्मण एकता मंच ने जारी विज्ञप्ति में बताया की ब्राह्मणों के अराध्य भगवान परशुराम जी के प्राकटोत्सव के पावन अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर में ब्राह्मण एकता मंच, भगवान परशुराम वंशज के संयुक्त तत्वाधान में द्वारा शुक्रवार 21 अप्रेल 2023 को विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विशाल शोभा यात्रा रानीताल चौक से सांय 4 बजे आरंभ होकर लोहियापुल गढाफाटक, शंकर घी भण्डार, चरहाई, घमंडी चौक, बडा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा बाजार होते हुए कोतवाली थाने के समक्ष संपन्न होगी।

इस विशाला शोभायात्रा में विभिन्न प्रादेशिक क्षेत्रीय भाषायी सहित समस्त ब्राह्मण वर्गो, समूहों की सभभागित सपरिवार मातृशक्ति एवं बाल शक्ति सहित प्राथर्नीय है। शोभा यात्रा के समापन स्थल पर भगवान परशुराम जी के भोग प्रसाद भोज की व्यवस्था की गई है। आज आवश्यकता है विप्रजनों के एकीकरण की, हम भाषा, क्षेत्र, प्रदेश, वर्ग उप वर्ग के भेदों को भूलें और मूल मंत्र ब्राह्मण एक है, को सार्थक करने जुट जायें, विश्व का कल्याण कराने का संकल्प कराने वाले आज एक होकर स्वयं के कल्याण का मार्ग एकजुटता के साथ प्रशस्त्र करें।

शोभायात्रा में भाग लेने हेतु अपील एड सुधीर नायक, पवन तिवार, अयोध्या तिवारी, अटल उपाध्याय, कपिल दुबे, आशुतोष तिवारी, रजनीश पाण्डे, सिद्धार्थ मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, अमित तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, सीएन शुक्ला, दिलीप दुबे, केशव मिश्रा, ईशान नायक, सर्मथ मिश्रा, दुर्गेश पाण्डे, नरेश शुक्ला, विष्णु पाण्डे, राहुल दुबे, अतुल दुबे, सारंग दुबे, गोविन्द विल्थरे, रजनीश दुबे, रजनीश तिवारी, प्रियांशु शुक्ला आर्यन मिश्रा, विवेक तिवारी, श्यामनारायण तिवारी आदि ने अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं से पहुंचने की अपील की है।