अजय कुमार दुबे बने अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय महासमिति की बैठक कनॉट पैलेस ऑडिटोरियम हॉल नई दिल्ली में 3 मार्च को आयोजित हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं आगामी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. गणेशन की अध्यक्षता में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 11 राज्यों के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए।

बैठक में महेंद्र शर्मा प्रांत अध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की अनुशंसा के आधार पर अजय कुमार दुबे जबलपुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद एवं सुधीर भार्गव को उप महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन नियुक्तियों पर संघ के निहाल सिंह जाट, महेंद्र सिंह बघेल, मांगीलाल तमोली, राजेंद्र बहादुर, विपिन पीपरे, राम कुंडल सेन ,बिरजू जाटव, रामकुमार मेहरा, सहदेव रजक, वैद्यनाथन अय्यर, अरुण चतुर्वेदी, संजू यादव, संजय रजक, कमल मुकदर, प्रेम नारायण ठाकुर, देवेंद्र पटेल सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।