राजस्व वसूली कर के लौटे बिजली कर्मी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ ने बताया कि जबलपुर सिटी सर्किल के जेसू पूर्व शहर संभाग में विद्युत कर्मी कल्लू खान लाइन परिचारक के पद पर कार्यरत था। उसकी ड्यूटी बहोरा बाग फीडर ठक्कर ग्राम में राजस्व वसूली में लगाई गई थी।

8 फरवरी 2023 को पूरे दिन राजस्व वसूली करके कल्लू खान लगभग 6 बजे घर पहुंचा। रात लगभग 11 बजे सीने में अत्यधिक दर्द होने की वजह से परिजनों के द्वारा निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार के दौरान बताया गया कि उसकी मृत्यु हो गई है। कल्लू खान की उम्र 59 वर्ष थी।

संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, विनोद दास, राजेश शरण, प्रकाश काछी, संतोष पटेल, वीरेंद्र रोहिताश, राजेश यादव, ददन तिवारी, मदन पटेल, दशरथ शर्मा आदि के द्वारा कल्लू खान को श्रद्धांजलि दी गई एवं कंपनी प्रबंधन से मांग की गई कि अंतिम संस्कार के लिए विद्युत कंपनी के द्वारा दी जाने वाली राशि तत्काल दी जावे। साथ ही परिवार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति भी यथाशीघ्र दी जाए।