एक ही कैलेंडर में मिल जाएगी सरकारी योजनाओं, अधिकारियों के फोन नंबर के साथ अवकाश की जानकारी

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा आईटीआई शाखा के नये वर्ष के कैलेंडर का विमोचन पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु भैया द्वारा जबलपुर स्थित दमोह नाका कार्यालय में किया गया।

कैलेंडर में शासन की योजनाओं, अधिकारियों के फोन नंबर के साथ अनेक जानकारियां दी गई है, मध्य प्रदेश शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश, एच्छिक अवकाश एवं कलेक्टर जबलपुर के द्वारा घोषित 3 स्थानीय अवकाश दिये गये है।

इस दौरान मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संजय यादव, नरेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी, विश्वदीप पटेरिया, प्रशांत सोंधिया, स्वदेश जैन, विनोद पोद्दार, अभितेज त्रिपाठी, ललित डेहेरिया, रघुवीर बरकड़े आदि उपस्थित थे।