Saturday, April 27, 2024
Homeएमपीजबलपुरअल्पायु ग्राम रोजगार सहायक के निधन से आक्रोश, 56वें दिन भी जारी...

अल्पायु ग्राम रोजगार सहायक के निधन से आक्रोश, 56वें दिन भी जारी रही हड़ताल

मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल 56 वे दिन में प्रवेश कर चुकी है। ग्राम रोजगार सहायक लगातार जिला संवर्ग, स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष रीतेश तिवारी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखें हुए हैं।

प्रदेश महासचिव जितेन्द्र पटेल देसी भैया ने बताया कि लगातार शासन प्रशासन के द्वारा ग्राम रोजगार सहायकों की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है, इस बीच हमारे बहुत से साथी असमय मृत्यु को प्राप्त हो रहे है। जिससे प्रदेश के ग्राम रोजगार सहायकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और हम उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे है।

जितेन्द्र पटेल देसी भैया ने बताया कि अत्यंत दुखद सूचना है कि ग्राम पंचायत तिघरा जनपद पंचायत जबलपुर के ग्राम रोजगार सहायक नितिन गोंटिया उम्र 31 वर्ष की अल्पायु की हृदयाघात होने से निधन हो गया है। अपने पीछे पत्नी, 2 बच्चे और माता-पिता को छोड़कर इस दुनिया से चले गये। उनका परिवार बहुत ही गरीब परिस्थिति से गुजर रहा है। ग्राम रोजगार सहायकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतक के परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे। जिला संयोजक धनंजय शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, जबलपुर ब्लॉक अध्यक्ष रोहणी झारिया समेत पूरे जिले के ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी सम्वेदनाएं व्यक्त की हैं।

टॉप न्यूज