मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के 2023 के कैलेंडर का विमोचन

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नव वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन जबलपुर मढ़ाताल सिविक सेंटर स्थित मां बगलामुखी मंदिर में महंत ब्रम्हचारी चेतन्यानंद महाराज द्वारा किया किया गया।

कैलेंडर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष माता बगलामुखी की प्रतिमा की तस्वीर दी गई है, मध्य प्रदेश शासन के राजपत्र के अनुसार प्रदेश शासन के सार्वजनिक अवकाश, एच्छिक अवकाश एवं कलेक्टर जबलपुर के द्वारा घोषित 3 स्थानीय अवकाश दिये गये है। “करोना से बचाव जरूरी है” डरना नहीं ! सतर्कता ही इलाज है यह मानकर बचाव करने उपदेश दिया गया है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संजय यादव, योंगेश चौधरी,धीरेन्द्र सिंह, देव दोनेरिया, संतोष मिश्रा, कपिल दुबे, संजय गुजराल, मुकेश मरकाम, विश्वदीप पटेरिया, मुकेश चतुवेर्दी, रविकांत दहायात, नन्दु झारिया, ओम प्रकाश पाण्डे, मनीष वाजपेयी आदि उपस्थित रहे।