छह माह शिव की उपासना करने से होता है कष्टों का निवारण: प्रमेश मिश्र

गौ माता बड़ी पवित्र है, देवता की पुकार भी गौ माता ही लगाती है, गौ माता के लिए प्रति दिन ग्रास निकालना चाहिए, प्रभु शंकर सब कुछ देने वाले हैं, भोलेनाथ ही हनुमान के रूप में कलयुग में भक्तों को प्रभु से मिलाते हैं, कष्टों को हरते है, वह समस्त दुखों को हरते है। शरीर की सफलता भक्ति से है। हनुमत लला राम जी से मिलाने का कार्य करते है, भगवताचार्य स्वर्गीय कमला कांत मिश्र के शिष्य गुरु महाराज प्रमेश मिश्र ने कहा आज भोजन, वस्त्र, भाषा और रहने के तरीके बिगड़ गए हैं।

उन्होंने कहा- शिव के समस्त ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहिए, दर्शन से पाप कटते है, काशी नगरी महान है, वहां जाना चाहिए। आज मस्तक पर तिलक नहीं लगाए जाते। महाराजश्री ने कहा यदि भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो अपनी संस्कृति अपनानी पड़ेगी, आज पाश्चात्य संस्कृति हावी है। प्रभु शंकर सब कुछ देने वाले है।

इससे पहले सुबह पार्थिव शिव लिंग का निर्माण कर श्रीमति गौमेत्री उपाध्याय से आचार्य हिमांशु महाराज, सचिन चौबे ने रुद्राभिषेक करवाया। कथा में योगेंद्र दुबे, मुकेश, सतीश, सोनू, अटल उपाध्याय, सुनील, संदीप सोनी, अनिल चौकसे, हरसू महोबिया, रमेश निरंजन, ऋषभ खरे, प्रशांत चौकसे, अभय, नंद किशोर, ऋतिक गौतम, नमन, ओम, कार्तिक, असमी उपाध्याय, राज कुमार पटेल, दीपक यादव ने कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।