जबलपुर में बिना अनुमति संचालित हो रहे दरबार रेस्ट्रोरेंट पर चली प्रशासन की जेसीबी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अवैध रूप से संचालित किये जा रहे रेस्ट्रोरेंट पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुये ढहा दिया। जानकारी के अनुसार नौदरा ब्रिज के समीप स्थित दरबार रेस्ट्रोरेंट का संचालन बिना अनुमति के किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नौदरा ब्रिज के समीप स्थित दरबार रेस्टारेंट पर शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही शुरू हुई और बिना अनुमति के चलाया जा रहे रेस्टारेंट को ढहा दिया गया।

कार्यवाही शुरू होते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। जेसीबी और लाव-लश्कर से साथ पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने रेस्ट्रोरेंट को ढहाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।