MLA रमेश मेंदोला चौथी बार बने मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष, जबलपुर के दिग्विजय सिंह चुने गए सचिव

मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ का चुनाव जबलपुर स्थित होटल गुलजार में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

चार वर्ष के लिए हुए ओलिंपिक संघ के चुनाव में इंदौर के विधायक रमेश मेंदोला को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जबलपुर के दिग्विजय सिंह को सचिव के पद के लिए चुना गया। भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक राजेंद्र भंडारी की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी संजय सरवटे ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत सिंह, बीडी शर्मा, अनिल धूपर, ओम सोनी, विश्वास सारंग, मोहन यादव, संजय सेठ, संदीप जयसवाल एवं विजय पाल को बनाया गया है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में वीरेंद्र सिंह ठाकुर, डीके विद्यार्थी, विवेक एवं प्रशांत कुशवाहा को चुना गया।

कोषाध्यक्ष का दायित्व एक बार एक बार फिर जीतू जिराती को सौंपा गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में राजेंद्र ठाकुर, संजय यादव, श्रीकांत तिवारी, राजेश चौबे, लोक बहादुर, बीएस राजपूत, सारिका गुप्ता आदि शामिल हैं।