एमपी: विषम परिस्थितियों के मतदाता सूची का कार्य करने के बाद भी बीएलओ को मिल रही बदनामी

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बीएलओ के कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा चुनाव के पहले भर गर्मी, बरसात और ठंड में घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने और आवेदन देने के पश्चात नाम अलग करने के कठिन कार्य किये जाते है।

अनेक घरों में जानकारी भी नहीं दी जाती, मुश्किलों से जानकारी मिल पाती है। अनेक जगह अपमानित कर भगा दिया जाता है, विषम परिस्थितियों में बीएलओ का कार्य संम्पन्न होता है। कुछ लोगों द्वारा बीएलओ के कार्यों में कमियाँ देखी और निकाली जा रही है, जो गलत है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, प्रशांत सोंधिया, संजय गुजराल, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, मुकेश चतुर्वेदी, धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम, रविकांत दहायत, देव दोनेरिया, एसके बांदिल, प्रदीप पटेल, अजय दुबे, केजी पाठक, योगेंद्र मिश्रा, दुर्गेश पांडेय, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, आशुतोष तिवारी, मंसूर बेग, मनोज रॉय ने चुनाव कार्य में लगे सभी बीएलओ के कार्यों की प्रशंसा की है। इन्होंने कहा कि आज कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा के स्थान पर निंदा की जा रही है, जो गलत है।