एमपी के सरकारी कर्मचारी जिला स्तर पर प्रतिनिधियों को सौंपेंगे ज्ञापन

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है की प्रदेश कार्यकारणी के निर्णय के अनुसार संभागीय स्तर के स्थान पर जिलों के प्रतिनिधियों को मोर्चा में शामिल घटक दलों के साथियों के साथ मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया जाएगा।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष एमपी द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने 20 जनवरी के ज्ञापन कार्यक्रम में संशोधन आदेश जारी किया है। प्रदेश कार्यकारणी के निर्णय के अनुसार संभागीय स्तर के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को जबलपुर जिले में एकत्रित नहीं होना है। जिले के पदाधिकारी ही मांग पत्र सौंपेंगे।

जबलपुर में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया, संतोष मिश्रा, नरेश शुक्ला, संजय गुजराल, मुकेश चतुर्वेदी, प्रसान्त सोंधिया, रविकांत दहायत, देव दोनेरिया, एसके वांदिल, मुकेश मरकाम, नंदूलाल झारिया, धीरेंद्र सिंह, कपिल दुबे, संतोष दुबे, यूएस करोसिया, रवि बांगड, पीएल गौतम द्वारा जबलपुर में हर प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया जाएगा।