एमपी की बिजली कंपनियों से ठेका प्रथा की समाप्ति के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा MPEBTKS

मध्य प्रदेश  मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज रविवार को जबलपुर में संघ की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रान्तर्गत  20 जिलों से दो-दो पदाधिकारी शामिल हुए।

हरेंद्र श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को संबोधित कर जानकारी दी कि संघ द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन संपूर्ण मध्यप्रदेश के 52 जिलों में किया जाएगा। जिसमें आउटसोर्स कर्मियों एवं मीटर रीडर का विद्युत मंडल की कंपनियों में संविलियन किया जाए, मानव संसाधन नीति का निर्माण किया जाए तथा ठेकेदारी प्रथा की समाप्ति, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों को फ्रिंज बेनिफिट दिया देने की मांग प्रमुख हैं।

बैठक में संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव, केएन लोखंडे, राजकुमार सैनी, मोहन दुबे, अरुण मालवीय, विपत लाल विश्वकर्मा, राजेश साखरे, अशोक पटेल, संजय दुबे, विनोद दास, राजेश शरण, दशरथ शर्मा, शिव बालक, सुरेंद्र लोधी, मुकेश पटेल, प्रमोद सोंधिया, कमलेश महोबिया, पंकज विश्वकर्मा, निखिल वर्मा, मोहित रैकवार, करण वंशकार, उपेंद्र झारिया, परसराम महोबिया, सुधीर विश्वकर्मा, पवन महोबिया, विजय भूमिया, देवेंद्र कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, जितेंद्र, शिव पटेल, पंकज पटेल, राजेश महोबिया, प्रह्लाद यादव, नवीन चौकसे, प्रशांत चौकसे, सूर्यनारायण दीवान, अनिल उरेती, अक्षय रजक, बीएल पटेल, सुरेंद्र मेश्राम, आजाद सकवार, पुरुषोत्तम पटेल, प्रीतम सेन आदि उपस्थित थे।