रेलवे अस्पताल में अचानक शुरू हुई टोकन व्यवस्था से परेशान हुए मरीज, मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा पूर्व निर्धारित स्वतंत्रता सप्ताह के परिपेक्ष्य में आज 14 अगस्त को केन्द्रीय रेल अस्पताल में भर्ती मरीजो को फल वितरण कार्यक्रम आरंभ हुआ।

कार्यक्रम हेतु जैसे ही संघ के पदाधिकारिगण रेलवे अस्पताल में प्रवेश किया सैकड़ो मरीजों ने उन्हें घेर कर अवगत कराया कि बिना किसी पूर्व चर्चा एवं व्यवस्था के दवा वितरण हेतु आज से टोकन प्रणाली चालू हो गई है।

बैठक व्यवस्था एवं जानकारी के अभाव में मरीज लाईन लगाये है एवं दवा हेतु बच्चे महिला तथा बुजुर्ग मरीज परेशान है। मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार , एस.के. वर्मा, सहायक महामंत्री एस.के. सिन्हा आदि ने चिकित्सा निर्देशक श्री राव (एमडी ) को अव्यवस्थित टोकन व्यवस्था से हुई अफरा तफरी के माहौल से अवगत कराते हुए अविलम्ब बंद कराया।

वहीं एमडी ने सहयोग की अपेक्षा करते हुए आश्वासन दिया है कि टोकन व्यवस्था को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में संजय चौधरी आर.ए. सिंह, अनिल चौबे, कुलदीप परसाई, हर्ष वर्मा, दीपक सिंह बावी धोलपुरी, अवधेश तिवारी, विजय दुबे, लेखराज बैरवा, जयराम सिंह, संतोष पटेल, श्याम अर्क, धीरू मिश्रा आदि पदाधिकारी शामिल रहे।