आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप तैयार, मंत्रियों के लिये गाइडलाइन जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप तैयार है। मंत्रीगण इसे तेजी से अमल में लाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप तैयार है। मंत्रीगण इसे तेजी से अमल में लाएं। हमें एक दिन भी व्यर्थ नहीं करना है। हमें परिणाम देना है। मंत्रीगण प्रत्येक सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र की हर योजना में मध्य प्रदेश को नंबर वन रहना है। हर महीने प्रत्येक विभाग के कार्य की रेटिंग की जाएगी। हमें प्रदेश का तेज गति से विकास एवं जनता का कल्याण करना है साथ ही प्रदेश में सुशासन सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमें आर्थिक संकट में राह निकालनी है। केंद्र की हर एक योजना में प्रदेश के लिए अधिक से अधिक राशि प्राप्त करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर हर विभाग की ऑनलाइन प्रगति प्रतिदिन प्राप्त होती है, जिसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। वे प्रत्येक योजना की प्रथक प्रथक समीक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सुशासन हम सब की जिम्मेवारी है। एक ओर जहां जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, वहीं प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। असामाजिक तत्व, गुंडे, बदमाशों, माफियाओं को नेस्तनाबूत कर देना हमारा संकल्प है। इसके लिए हम नए कानून भी बना रहे हैं।