Wednesday, April 24, 2024
Homeएमपीजबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना में...

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना में लाखों रुपए का घपला

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत नियम विरुद्ध तरीके से सुपरवाइजर की श्रेणी में शामिल होकर 35 लाख रुपए का घपला किया गया है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने घपले की जांच करवाकर कठोर कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त जबलपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर संभागीय आयुक्त ने जांच करवाने के पश्चात कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे एवं जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संजय गुजराल ने कहा कि आयुष्मान योजना के घपले में कमिश्नर द्वारा मेडिकल कॉलेज को सख्त लहजे में रिकवरी के आदेश दिए हैं। लेकिन कार्यवाही नही की गई। कॉलेज डीन डॉ गीता गुइन भी कार्यवाही नहीं कर, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश को नहीं मान रही है। मेडिकल कॉलेज में सुपरवाइजर बनकर गलत तरीके से जो लाखों की राशि में धांधली की गई है, उसकी जांच करवाई जावें व उस राशि की रिकवरी की जावे।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुजराल, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ला, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वदीप पटेरिया, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा, मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष देव दोनेरिया, मध्य प्रदेश अजाक्स के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी, मध्य प्रदेश आईटीआई तक. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रशांत सोंधिया, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रवि दहायत, मध्य प्रदेश कृषि विभाग के अध्यक्ष एसके वांदिल, वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सपाक्स अध्यक्ष प्रदीप पटैल, समयपाल संघ के अध्यक्ष मुकेश मरकाम, योगेन्द्र मिश्रा, सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव, अर्जुन सोमवंसी, दुर्गेश पांडे, बृजेश मिश्रा, संदीप नेमा, नरेंद्र सैन, रजनीश पाण्डे ने शासन के 35 लाख रुपए वसूल करने तथा घपले की जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

टॉप न्यूज