मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी नेता पंडित योगेन्द्र दुबे स्वर्णिम सेवा के उपरांत होंगे सेवानिवृत्त

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि संघ के प्रांतीय महामंत्री, वरिष्ठ प्रांतीय संरक्षक मप्र अधिकारी कर्मचारी महामोर्चा, जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति, मध्यप्रदेश अधिकारी एवं कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली महासंघ कर्मचारी, हित चिंतक निरवार्थ, निर्विकार, निर्भीक नेतृत्व के प्रतीक धर्म अध्यात्म, समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्तित्व के धनी पंडित योगेन्द्र दुबे मध्यप्रदेश शासन कृषि विभाग में अपनी स्वर्णिम सेवाओं के उपरांत बुधवार को गरिमामयी सेवानिवृत्ति प्राप्त करेगें। पंडित योगेन्द्र दुबे कर्मचारियों के सुख-दुख के साथी और कर्मचारियों के साथ सेवा में भी और सेवा के उपरांत भी छाया के रूप में सदैव साथ रहने वाले हद्वय सम्राट हैं।

उन्होनें इस अवसर पर अधिकारीगण, समस्त कर्मचारी साथियों, प्रशासन, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी फोटोग्राफर एवं कैमरामेन साथियों, संगठन के सभी वरिष्ठ एवं अनुज साथी पदाधिकारियों का कार्यकाल के प्रत्येक समय मार्गदर्शन, सहयोग एवं समन्वय प्रदान करने के लिए हद्वय से आभार व्यक्त किया है, साथ ही भावी जीवन में आप सभी के इसी तरह स्नेह एवं सहयोग की अपेक्षा की है।

संघ के अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, संजय यादव, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मनोज सेन, मिर्जा मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डेय, ब्रजेश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, डॉ संदीप नेमा, सुरेन्द्र जैन, गोविंद बिल्थरे, रजनीश तिवारी, आरके परौहा, डीडी गुप्ता, विनोद पोद्दार, वीरेन्द्र चंदेल, एसपी बाथरे, मनोज सिंह, तुषरेन्द्र सिंह, नीरज कौरव, अमित पटेल, अशोक मेहरा, नवीन यादव, सतीश देशमुख, रमेश काम्बले, योगेश कपूर, पंकज जायसवाल, मनीष चौबे, सुनील राय, महेश कोरी, आनंद रैकवार, गनेश उपाध्याय, प्रणव साहू, अभिषेक मिश्रा, देवदत्त शुक्ला, सोनल दुबे, धीरेन्द्र सोनी, मो. तारिक, संतोष तिवारी, विनय नामदेव, पवन ताम्रकार, प्रियांशु शुक्ला, शैलेन्द्र दुबे आदि ने पं. योगेन्द्र दुबे की सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ्य एवं यशस्वी जीवन और सेवा-साधना के अनुष्ठान के क्षेत्र के सुविस्तार की कामना की।