टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे एमपी के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ देगी शिवराज सरकार

टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों को शिवराज सरकार ने एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश इटारसी के लाल विवेक सागर व मप्र हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले नीलकांत शर्मा भी टीम का हिस्सा थे। दोनों को 1-1 करोड़ रुपये सम्मान निधि से पुरस्कृत किया जायेगा।