अररिया की स्नेहा किरण बनीं आईएमए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य

बिहार के अररिया जिले की जानी मानी पत्रकार, लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला संयोजिका (प्रसार विभाग) श्रीमती स्नेहा किरण को इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्र एम. चतुर्वेदी व इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि स्नेहा किरण राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयनित होने वाली बिहार की एकमात्र पत्रकार हैं। स्नेहा किरण प्रखर वक्ता होने के साथ ही संवेदनशील कलमकार भी हैं। वे पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ कर सीमांचल का और बिहार का नाम पूरे देश भर में रौशन कर रही है। सीमांचल के ऐतिहासिक एम्स आंदोलन में उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रही है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से एकमात्र उन्हें चुने जाने पर स्नेहा किरण ने संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र एम चतुर्वेदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगी की एक सामाजिक जीवन के कुशल निर्वहन में आज पत्रकारों के समक्ष आने वाली हर तरह की समस्याओं को, रिपोर्टिंग के दौरान उनकी सुरक्षा फिर चाहे व प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दों से भी जुड़ी हुई क्यों न हो राष्ट्रीय स्तर पर लाकर उसके निदान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उनका कहना है की एक पत्रकार ही लोकतंत्र का सबसे मज़बूत आधार स्तम्भ और सत्ता का सबसे मख़मली विपक्ष हो सकता है।