यूनाइटेड फोरम का अध्यक्ष बनते ही व्हीकेएस परिहार की चेतावनी: हड़ताल के लिए विवश न करें मुख्यमंत्री

यूनाइटेड फोरम का प्रांतीय सम्मेलन आज 1 मई को मानस भवन भोपाल में आयोजित किया गया है। प्रभुनारायण नेमा ने अपने सचिव प्रतिवेदन में यूनाइटेड फोरम फ़ॉर पावर एम्प्लॉयीज एन्ड इंजीनियर्स के संयोजक व्हीकेएस परिहार का अध्यक्ष पद हेतु नाम प्रस्तावित किया, जिसका प्रदेशभर से आये सदस्यों ने सर्वसम्मति समर्थन किया। सभी उपस्थित अधिकारी और कर्मचारीयो को संबोधित करते हुए निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व्हीकेएस परिहार ने सभी का धन्यावद ज्ञापित करते हुए कहा कि यूनाइटेड फोरम की सबसे प्रमुख उपलब्धी निजीकरण को रोकना है, 2015 में सतपुडा ताप विद्युत गृह सारनी को एनटीपीसी को सौंपने की तैयारी थी।

व्हीकेएस परिहार ने कहा कि 7वां वेतनमान और नवम्बर 2021 में महंगाई भत्ते का आदेश यूनाइटेड फोरम के कारण ही संभव हुआ। आज फोरम के स्थापना दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनायें देते हुए बताया कि फोरम विगत 7 वर्षो से लगातार पत्राचार कर पावर सेक्टर की समस्याओ को शासन और विद्युत कंपनियों के मेनेजमेंट के समक्ष रखता आ रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास समय नही है कि विद्युत विभाग की समस्याओ पर चर्चा करें। जिनसे चर्चा की जाती है उनके पास अधिकार नही है। अध्यक्ष व्हीकेएस परिहार ने बताया कि बोर्ड, कंपनी, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगो को लेकर सम्मेलन में विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष वीकेएस परिहार के द्वारा पूर्व क्षेत्र रीजनल संयोजक के पद पर एसके पचौरी को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया।

विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री सुशील शर्मा ने सभी नियमित कर्मचारी को जोखिम भत्ता एक हजार देने की मांग रखी। इस अवसर पर ट्रांसमिशन कंपनी के आरके खरे, पावर जनरेटिंग से उदित अग्रवाल, शंभु सिंह, आरजे श्रीवास्तव, अनुराग नायक, भोपाल के संयोजक आरएस कुशवाह, पेंशनर हित संरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता सहित अनेक अधिकारीयो ने यूनाइटेड फोरम को मजबूत करने का आग्रह किया।

व्हीकेएस परिहार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि विद्युत सेक्टर की समस्याओ को हल करने के लिए यूनाइटेड फोरम से शीघ्र बात करे। हमें विवश किया जा रहा है कि हम हड़ताल करें। फोरम ने चेतावनी दी है कि सरकार ने ट्रेजरी के माध्यम से पेंशन देने की व्यवस्था नहीं की, संविदा का नियमितीकरण, आउटसोर्स का संविलियन, ओपीएस लागू करने, प्रमोशन एवं वेतन वृद्धि, फ्रिंज बेनिफिट, सहित कई मांगों के लिए फोरम की आरपार की रणनीति तैयार है। फोरम के सभी संगठनो के प्रतिनिधियो ने सम्मेलन में सरकार की निजीकरण की पालिसी का विरोध किया।

यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय मीडिया प्रभारी लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फोरम शीघ्र ही आंदोलन की रुपरेखा घोषित करेगा। कार्यक्रम का संचालन जाहिद खान एव आभार जीएल तेजराज ने किया।