Wednesday, February 19, 2025
Homeहेडलाइंसभारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या हुई दस करोड़ के पार,...

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या हुई दस करोड़ के पार, जेपी नड्डा ने लोगों का जताया आभार

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के दस करोड़ सदस्य बन गए हैं। शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत 10 करोड़ सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हुई है। उन्होंने सभी नवागत सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से 2 सितम्बर को आरंभ हुए इस अभियान में हर वर्ग के लोगों के जुड़ने की श्रृंखला जारी है। संगठन के हमारे कोटिशः कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक श्रम से प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि गौरवान्वित करने वाली है।

उन्होंने कहा कि मोदी के प्रति जन-जन के स्नेह और भाजपा पर अटूट विश्वास के लिए समस्त देशवासियों का हृदय से आभार।

Related Articles

Latest News