अंतरिक्ष में भी महाशक्ति बना भारत, प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई

आज राष्ट्र के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया के तीन देशों के बाद भारत चौथा देश बन गया है। हमारे वैज्ञानिकों ने स्‍पेस में 300 किमी दूर एलईओ ऑरबिट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्‍य था इसे ए सेट मिसाइट द्वारा तीन मिनट में मार गिराया गया। मिशन शक्ति अत्‍यंत कठिन ऑपरेशन था। उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत इस तरह की कामयाबी हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन शक्ति से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस अभियान के जरिए भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में अहम कामयाबी हासिल की है। भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। हमें ये बताने में खुशी है कि मिशन शक्ति सपनों को कामयाब बनाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर लाया है।
उन्‍होंने कहा कि मिशन शक्ति अत्‍यंत कठिन ऑपरेशन था। भारत ने मिशन शक्ति को तीन मिनट में पूरा किया। एंटी सैटेलाइट ए सेट मिसाइल भारत की विकास यात्रा की दृष्टि से देश को नई दिशा देगा। यह किसी देश के विरुद्ध नहीं था। यह किसी भी अंतरराष्‍ट्रीय कानून या संधि समझौतों का उल्‍लंघन नहीं करता है। हमने आधुनिक तकनीक का उपयोग देश के 130 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया है। एक मजबूत भारत का होना बेहद जरूरी है। हमारा मकसद युद्ध का माहौल बनाना नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हमारा उद्देश्‍य शांति बनाए रखना है। हम निसंदेह एकजुट होकर एक शक्तिशाली और सुरक्षित भारत का निर्माण करेंगे। मैं ऐसे भारत की परिकल्‍पना करता हूं जो अपने समय से दो कदम आगे की सोच सके और चलने की हिम्‍मत भी जुटा सके। सभी देशवासियों को आज की इस महान उपलब्धि के बहुत बधाई।