चाँद की पाँचवीं कक्षा में पहुंचा चंद्रयान

चंद्रयान-2 रविवार को चाँद के और करीब पहुँच गया है। इसरो बे रविवार को शाम 6 बजकर 21 मिनट पर चंद्रयान-2 चंद्रमा की पांचवी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कराया। इस पूरी प्रक्रिया में 52 सेकंड का समय लगा। चाँद से इस कक्षा की दूरी 109 किलोमीटर है।
इसरो के अनुसार रविवार को चंद्रयान-2 द्वारा की गई मेन्युवर की यह प्रक्रिया 52 सेकेंड लंबी थी। इस दौरान चंद्रयान ने 119 किलोमीटर X 127 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की। इस पूरी प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-2 स्पेसक्राफ्ट पूरी तरह सामान्य है। अब सोमवार 2 सितंबर hको चंद्रयान-2 को अगला पड़ाव पार करना है। जिसके तहत चंद्रयान-2 से विक्रम लैंडर अलग होगा। यह प्रक्रिया 2 सितंबर दोपहर 12:45 बजे से 13:45 बजे के बीच होगी।