क्विज़ जीतकर पीएम मोदी के साथ देखिए चाँद पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग

केंद्र सरकार ने इसरो के मिशन चंद्रयान-2 के तहत एक स्पेस क्विज़ का आयोजन किया है, जिसके विजेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चाँद पर चंद्रयान-2 के लैंडर को उतरते देखने का अवसर मिलेगा। इस क्विज़ से संबंधित जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
https://quiz.mygov.in/
माय गोव डॉट इन के इस लिंक पर इस क्विज़ से संबंधित सभी नियम और शर्तें लिखी हुई हैं। तीन सौ सेकेंड की इस क्विज़ में चंद्रयान से संबंधित 20 प्रश्न होंगे। इस क्विज़ में 10 से 20 अगस्त के बीच हिस्सा लिया जा सकेगा।

ज्ञात रहे कि इसरो के मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को आँध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया था और फिलहाल चंद्रयान धरती की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार चंद्रयान 13 अगस्त को चंद्रमा की ओर आगे बढ़ेगा और 20 अगस्त को यह चंद्रमा की कक्षा में पहुँचेगा। उसके बाद 1 सितंबर तक चंद्रयान चाँद की कक्षा में रहेगा। 2 सितंबर को चंद्रयान के तीन हिस्सों में से लैंडर और उसके साथ जुड़ा रोवर ऑर्बिटर से अलग हो जायेगा और 3 सितंबर को इनकी गति कम की जायेगी और 7 सितंबर को लैंडर चंद्रमा की कक्षा से उसकी सतह पर उतरना शुरू करेगा और वह चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के क्षेत्र में उतरेगा।