लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार रात को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 36 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। दूसरी सूची में भाजपा ने आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा राज्यों से ये उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
दूसरी सूची में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का नाम है। भाजपा ने इन्हें उड़ीसा के पुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की दूसरी सूची में महाराष्ट्र से 6, उड़ीसा से 5 उम्मीदवार, मेघालय से 1, असम से 1 तथा आंध्र प्रदेश से 23 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।