IPL-2021: पंजाब किंग्स की मुंबई इंडियंस पर 9 विकेट से आसान जीत

IPL-2021

चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा कर दूसरी जीत दर्ज की और इसके साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में पाचवें स्थान पर पहुंच गई है।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की 63 रनों और सूर्यकुमार यादव के 33 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स की ओर से रवि बिश्नोई ने 2 विकेट और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किये। वहीं अर्शदीप सिंह और दीपक हु्डडा को 1-1 विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 17.4 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान केएल राहुल 60 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं क्रिस गेल ने 43 रनों और मयंक अग्रवाल ने 25 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर को 1 विकेट मिला।