इस सप्ताह चंद्रमा 15 मार्च को मीन राशि में रहेंगे तथा 15 मार्च की है रात 3:46 बजे से मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा 18 मार्च को 3:26 बजे दिल से वृष राशि के हो जाएंगे तथा 20 मार्च को रात 2:52 बजे से मिथुन राशि में भ्रमण करेंगे। शुक्र प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेंगे तथा 16 मार्च को रात में 2:40 बजे से मीन राशि में गोचर करेंगे। पूरे सप्ताह सूर्य मीन राशि मंगल और राहु वृष राशि बुध कुंभ राशि में गुरु और शनि मकर राशि गोचर करेंगे।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 15 तारीख खराब है। 16, 17 और 18 तारीख बहुत अच्छी है। 19, 20 और 21 तारीख भी ठीक है। आपको चाहिए कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य जो इस सप्ताह करने आवश्यक हैं उनको 16, 17 और 18 तारीख को करने का प्रयास करें। इन प्रयासों में आपको 90 प्रतिशत के आसपास सफलता मिलने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति की उम्मीद है। राज्य से आपको एकाएक सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके पिताजी को कष्ट हो सकता है। इस तरह की कष्ट से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप गुरुवार के दिन का व्रत रखें और गुरुवार को विष्णु भगवान या उनके किसी अवतार के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 15 तारीख ठीक है। 16, 17 एवं 18 तारीख बहुत खराब है। 19 और 20 तारीख अच्छी है। 21 तारीख भी ठीक है। आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय 19 एवं 20 तारीख को लेना चाहिए। अगर आप लॉटरी में पैसा लगाते हैं तो आप 19 एवं 20 तारीख को लगा सकते हैं। आपके जीवनसाथी को या प्रेमी या प्रेमिका को कष्ट हो सकता है। वार्तालाप में सावधानी बरतें अन्यथा  संबंधों में बहुत कड़वाहट आ सकती है। भाग्य इस सप्ताह आपका यकायक साथ देगा। राज्य में आप की स्थिति सामान्य  रहेगी। इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा संयोग बनेगा। आपको चाहिए कि आप इस  मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना कर तथा हनुमान चालीसा का तीन बार जाप करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 15 तारीख बहुत अच्छी है। 16, 17 में 18 तारीख भी ठीक है। 19 और 20 तारीख बहुत खराब है। 21 तारीख बहुत अच्छी। आपके द्वारा 15 तारीख और 21तारीख को किए गए कार्यों में से 95 प्रतिशत के आसपास कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। आपके सभी शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे तथा अगर आप प्रयास करेंगे तो वह समाप्त भी हो जाएंगे। वाहन बिजली या लोहे इत्यादि से आपको इस सप्ताह कष्ट होने की संभावना है। इस सप्ताह आपका भाग्य बहुत अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपका बहुत अच्छा प्रभाव रहेगा, वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात मानेंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर से निकलने के पहले माता पिता से आशीर्वाद प्राप्त करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 15 तारीख ठीक है। 16, 17 एवं 18 तारीख बहुत अच्छी है। 19 और 20 तारीख ठीक है। 21 तारीख खराब है। 16, 17 एवं 18 तारीख को आपके द्वारा किए गए कार्यों में से 95% से ऊपर कार्य सफल रहेंगे। आपको इस समय का उपयोग अपने ऐसे कार्यों के लिए करना चाहिए, जिनमें आपको सफलता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक हो। आपके जीवनसाथी प्रेमी या प्रेमिका के कमर या गर्दन में या पीठ पर दर्द होने की संभावना है। इस सप्ताह लड़कों से आपको कम सुख प्राप्त होगा, परंतु आपकी कन्या आपकी मदद करेगी। इस सप्ताह प्रेम प्रसंगों में आपको यकायक सफलता मिल सकती है। उसका आवश्यक रूप से लाभ उठाएं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन घर की पहली रोटी गौमाता को खिलाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 15 तारीख खराब है। 16, 17, 18 ,19, 20 एवं 21 तारीख ठीक है। इस सप्ताह आप का अपने अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है। आपको चाहिए कि आप वाद-विवाद से बचें। प्रेम प्रसंगों एवं शादी ब्याह के मामले में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम प्रसंग प्रारंभ करने के लिए भी यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। पिताजी के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है कृपया ध्यान रखें। आपके शत्रु आपके ऊपर आघात करने का प्रयास करेंगे ।उन से सावधान रहें। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें चावल और लाल रंग का पुष्प डालकर भगवान सूर्य को गायत्री मंत्र के साथ अर्पण करें। इस पूरे सप्ताह यह कार्य आपके लिए बहुत आवश्यक है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 15 तारीख बहुत अच्छी है। 16,17 व 18 तारीख खराब है। 19 और 20 तारीख अच्छी है तथा 21 तारीख बहुत अच्छी है। आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय तथा महत्वपूर्ण कार्य 15 और 21 तारीख को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद नहीं मिलेगी। आपके शत्रु आप पर हावी नहीं हो सकते हैं। अगर आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। परंतु परीक्षा में आपके अच्छे नंबर आएंगे। प्रेम प्रसंगों एवं शादी में कम सफलता का योग है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह घर से निकलने के पहले माताजी और पिताजी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 15 तारीख खराब है। 16, 17 एवं 18 तारीख बहुत अच्छी है। 19 और 20 तारीख बहुत खराब है। 21 तारीख अच्छी है।आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य 16 ,17 एवं 18 तारीख को आवश्यक रूप से कर लेना चाहिए। इस समय आप जो कार्य करने का प्रयास करेंगे उनमें 95 प्रतिशत कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आपको इस बात का प्रयास भी करना चाहिए आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को 19 और 20 तारीख में करने का अवसर नहीं आए। बच्चों से आपको मदद मिलेगी। आपके माताजी को कष्ट हो सकता है परंतु यह कष्ट मामूली ही होगा। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता नहीं मिल सकती है। आप भावुकता में कोई निर्णय न लें। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप यह प्रयास करेंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंदिर में जाकर किसी योग्य ब्राह्मण को चावल का दान दें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 15 तारीख ठीक है। 16, 17 एवं 18 तारीख खराब है। 19 और 20 तारीख सामान्य है तथा 21 तारीख पुनः खराब है।आपको अपने भाई बहनों से इस सप्ताह  एकाएक मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में कष्ट होगा। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। आपके जो प्रेम संबंध वर्तमान में चल रहे हैं, उनसे बातचीत करते समय आप सावधानी बरतें तथा जो वादे आप करते हैं उनको  पूरा करें अन्यथा इन प्रेम संबंधों में खटास आ जाएगी। आपको चाहिए कि आप अपने जीवनसाथी का कष्ट दूर करने के लिए पूरे सप्ताह प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 15 तारीख बहुत अच्छी है। 16, 17 एवं 18 तारीख भी ठीक है। 19 और 20 तारीख खराब है। 21 तारीख पुनः बहुत अच्छी है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य महत्वपूर्ण निर्णय 15 और 21 तारीख को करना चाहिए। आपको बहनों से प्यार मिलेगा। आपकी माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जनता में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। कार्यालय में भी आप के मान मर्यादा में वृद्धि होगी। आपके शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप प्रयास करेंगे  तो वे परास्त भी हो जाएंगे। आपके भौतिक सुख साधनों की पूर्ति होगी तथा जीवन साथी का आपको पूर्णतया सहयोग मिलेगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन घर से निकलने से पहले माता पिता से आशीर्वाद ले। अगर माता पिता जी साथ में रहते हैं तो सुबह उठ के उनके पैर छुए।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 15 तारीख ठीक है। 16, 17 एवं 18 तारीख बहुत अच्छी है। 19 और  20 तारीख भी ठीक है। 21 तारीख खराब है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को 16, 17 एवं 18 तारीख को पूर्ण करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है अन्यथा आप किसी से भी लड़ाई कर सकते हैं। इस प्रयास में आपको 90 प्रतिशत से ऊपर सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसा चल रहा है वैसा ही रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। पूरे सप्ताह घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि जातकों के लिए 15, 16, 17 एवं 18 तारीख अच्छी है। 19 और 20 तारीख ठीक है, 21 तारीख भी अच्छी है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सामान्य समय है। आपको दैनिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मनचाहे कार्यों में सफलता पाने के लिए अत्यंत परिश्रम करना पड़ेगा। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल अर्पण करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 15 तारीख बहुत अच्छी है। 16, 17 एवं 18 तारीख भी ठीक है। 19 और 20 तारीख सामान्य है। 21तारीख बहुत अच्छी है।अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके समस्त शत्रु परास्त हो जाएंगे। प्रेम प्रसंग बढ़ाने के लिए यह समय ठीक नहीं है। आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार को रामचंद्र जी या कृष्ण भगवान के मंदिर में जाकर उनकी पूजा-अर्चना करें।

Jyotish saptahik rashifal horoscope

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश

नोट: यह राशि फल लग्न कुंडली पर आधारित है। आपको लग्न राशि ज्ञात नहीं है, तो आप मेरे व्हाट्सएप नंबर 7566503333 पर अपनी जन्मतिथि, समय एवं स्थान बता कर पूछ सकते हैं।