मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 21 तारीख ठीक है। 22 एवं 23 तारीख अच्छी नहीं है। 24, 25 एवं 26 तारीख बहुत अच्छी है तथा 27 तारीख भी ठीक है। मेष राशि के जातकों को चाहिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को 24, 25, 26 एवं 27 तारीख को करने का प्रयास करें। मेष राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। 27 तारीख को धन की प्राप्ति भी संभव है। कार्यालय में आपका वाद-विवाद संभव है। अतः अपनी वाणी में संयम रखें। पति या पत्नी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह किसी अच्छे ब्राह्मण को चावल या कपड़ा दान में देंवें ।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए 21 तारीख बहुत अच्छी है। 22 एवं 23 तारीख भी ठीक है। परंतु 24, 25 एवं 26 तारीख ठीक नहीं है। 27 तारीख बहुत ही अच्छी है। वृष राशि के जातकों को चाहिए कि वे अपने अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य को 21 या 27 तारीख को करवाने का प्रयास करें। इस सप्ताह भाग्य आपका नरम गरम रहेगा। मामूली धन प्राप्ति संभव है। कार्यालय में आपका संबंध सामान्य रहेगा। आपके पति या पत्नी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी ठीक है। 21 तारीख सामान्य है। 22 एवं 23 तारीख बहुत अच्छी है। 24, 25 एवं 26 तारीख भी ठीक है। 27 तारीख ठीक नहीं है। इसका अर्थ है की महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने के लिए मिथुन राशि के जातकों को 22 एवं 23 तारीख का सहारा लेना चाहिए। मिथुन राशि के जातकों का भाग्य सामान्य है। अर्थात जितना वे कार्य करेंगे उतने का उनको फल मिलेगा। 24 से लेकर 27 तारीख के बीच में मामूली धन प्राप्ति का योग है। कार्यालय में इस सप्ताह के अंत में आप का महत्व थोड़ा कम होगा। पति और पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन यात्रा में सावधान है रहे। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन करें एवं सात बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 21 तारीख खराब है। 22 एवं 23 तारीख सामान्य है। 24, 25 और 26 तारीख बहुत अच्छी है। 27 तारीख भी ठीक है। आपको अपने कार्यों की सिद्धि के लिए 24, 25, 26 एवं 27 को प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के शुरू में भाग्य आपका साथ देगा। बाद में भाग्य से मदद मिलना कम हो सकता है। 27 तारीख को आपको धन प्राप्ति का योग है। उसके अलावा बुरे कार्यों से आपको अन्य दिन भी धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी। पति और पत्नी के बीच नाराम गरम संबंध बनेंगे। पत्नी या पति का स्वास्थ्य पेट की गड़बड़ी के कारण खराब हो सकता है। आपको चाहिए कि आप गुरुवार के दिन व्रत रख कर भगवान विष्णु, रामचंद्र जी या भगवान कृष्ण की पूजा करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 21 तारीख अच्छी है। 22 एवं 23 तारीख अच्छी नहीं है।24, 25 एवं 26 तारीख भी ठीक है। 27 तारीख बहुत अच्छी है। अपने कार्यों को हल करवाने के लिए आपको 21 तारीख या 27 तारीख का उपयोग करना चाहिए। इस सप्ताह आपका भाग्य सामान्य है। धन प्राप्ति हो सकती है।कार्यालय में आप दबंग माने जाएंगे। अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है। अतः संभव हो तो विचारों एवं व्यौहार में शालीनता रखें। यह विवाद आपके लिए भविष्य में फलदाई नहीं रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कमर या गर्दन पर दर्द हो सकता है।आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर से निकलने के पहले अपने माता-पिता जी का आशीर्वाद प्राप्त करके ही निकले।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 21 तारीख अच्छी नहीं है। 22 एवं 23 तारीख बहुत अच्छी है। 24, 25 एवं 26 तारीख अत्यंत खराब है।27 तारीख भी ठीक है। आपको चाहिए कि आप 24, 25 एवं 26 को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। इस माह भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आपको अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना पड़ेगा। अगर आप मेहनत नहीं करेंगे तो आपको फल की प्राप्ति नहीं होगी। धन प्राप्ति की स्थिति सामान्य है। कार्यालय मैं आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पति और पत्नी का स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा। आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 21 तारीख ठीक है। 22 एवं 23 तारीख खराब है। 24, 25 एवं 26 बहुत अच्छी है। 27 तारीख खराब है।आपको चाहिए कि आप महत्वपूर्ण निर्णय 24, 25 या 26 को लें। इस सप्ताह आपका भाग्य सामान्य है। धन प्राप्ति का कोई विशेष योग नहीं है। कार्यालय में आपके संबंध अच्छे रहेंगे। पति और पत्नी के बीच में सामान्य संबंध अच्छे रहेंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को घर की बनी पहली रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 21 तारीख बहुत अच्छी है। 22 एवं 23 तारीख ठीक है।24, 25 एवं 26 तारीख खराब है। 27 तारीख बहुत ही अद्भुत है और अपने महत्वपूर्ण निर्णय 27 तारीख को करने का प्रयास करें। 21 तारीख को भी महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य आपका सामान्य है। धन प्राप्ति भी सामान्य है। कार्यालय में संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। पति और पत्नी के का स्वास्थ्य खराब हो सकता है या आपस में तनाव बढ़ सकता है। आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए 21 तारीख ठीक है। 22 एवं 23 तारीख बहुत अच्छी है। 24, 25 एवं 26 तारीख सामान्य है। 27 तारीख कम ठीक है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए 22 एवं 23 तारीख उपयुक्त है। इस सप्ताह आपका भाग्य सामान्य है। धन प्राप्ति भी सामान्य है।खर्चे बढ़ेंगे। कार्यालय में आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अतः सचेत रहें। जनता में आपकी  इज्जत बहुत बढ़ेगी। पति या पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा मामूली झगड़ा हो सकता है। आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को प्रतिदिन प्रातः काल तांबे के पात्र से जल दें। जिन जातकों की चंद्र राशि धनु है उनके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर परेशानी बढ़ रही हो, दिक्कतें बहुत आ रही हो तो आपको चाहिए कि आप किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति का उपाय करवाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 21 तारीख सामान्य है। 22 एवं 23 तारीख भी सामान्य है।24, 25 एवं 26 तारीख बहुत अच्छी है। 27 तारीख भी ठीक है। इस प्रकार मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए 24, 25, 26 तारीख उपयुक्त है। 27 तारीख को भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य से आपको फल प्राप्ति नहीं होगी। आपको परिश्रम करना पड़ेगा। थोड़े परिश्रम से धन प्राप्ति का योग है। शासकीय कार्यों में सफलता का योग है। परंतु आपके शासकीय कार्यों में बहुत बाधाएं आएंगी। पति और पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे।परंतु इनमें से किसी एक के पेट में परेशानी हो सकती है। आपको चाहिए कि आप शनि भगवान के मंदिर में जाकर शनिवार को उनकी पूजा-अर्चना करें। जिन  जातकों की चंद्र राशि है उनके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर परेशानी बढ़ रही हो, दिक्कतें बहुत आ रही हो तो आपको चाहिए कि आप किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति का उपाय करवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 21 तारीख बहुत अच्छी है। 22, 23, 24, 25 एवं 26 तारीख भी ठीक है। 27 तारीख अत्यंत अच्छी है। आपको अपने सभी निर्णय 21 या 27 तारीख को लेना चाहिए। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ नहीं देगा। शासकीय कार्यों में सफलता का योग है।धन प्राप्ति  संभव है। पति और पत्नी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपको चाहिए कि आप दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। जिन जातकों की चंद्र राशि कुम्भ है, उनके ऊपर साढ़ेसाती चल रही है। अगर परेशानी बढ़ रही हों, दिक्कतें बहुत आ रही हो तो आपको चाहिए कि आप किसी योग्य ब्राह्मण से साढ़ेसाती की शांति का उपाय करवाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 21 तारीख ठीक नहीं है। 22 एवं 23 तारीख बहुत अच्छी है। 24, 25, 26 एवं 27 तारीख भी अच्छी है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। शासकीय कार्यालयों में सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति का योग है। पति या पत्नी का स्वास्थ खराब हो सकता है। आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जा कर हनुमान जी की पूजा करें। जिन जातकों के मूल जिन जातकों के कुंडली में कालसर्प योग है, उनको इस समय विशेष रुप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कालसर्प योग का प्रभाव माह अप्रैल 2021 तक रहेगा। अतः आप लोगों को अगर परेशानी आ रही हो तो आपको किसी अच्छे ब्राह्मण से संपर्क कर उसकी शांति का उपाय करना चाहिए।

जय माँ शारदा
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर,मध्य प्रदेश