अमेरिकी के दो अर्थशास्त्रियों को दिया जायेगा इस वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज ने इस साल अर्थशास्त्र के नोबेल प्राइज के लिये अमेरिका के अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप चुना गया है।

इस बार यह पुरस्कार नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के क्षेत्र में काम के लिए दिया गया है। अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

अर्थशास्त्र के नोबेल को स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल के तौर पर भी जाना जाता है. दोनों ही अर्थशास्त्रियों ने अध्ययन किया है कि नीलामी कैसे काम करती है।

उन्होंने ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए नये नीलामी प्रारूपों को तैयार किया, जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल है। उनकी खोजों से दुनियाभर के विक्रेता, खरीदार और करदाताओं को लाभ पहुंचा है।