Wednesday, February 19, 2025
Homeसमाचार LIVEजबलपुर-गोंदिया होकर चलने वाली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 20 अगस्त तक रहेगी निरस्त

जबलपुर-गोंदिया होकर चलने वाली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 20 अगस्त तक रहेगी निरस्त

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर तीसरी रेल लाइन के लिए कलमना स्टेशन पर चल रहें नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होने वाली चार निम्न रेलगाड़ियाँ निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11754 रीवा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक 07.08.2024, 10.08.2024, 12.08.2024, 14.08.2024, 17.08.2024 एवं 19.08.2024 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रीवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनाँक 08.08.2024, 11.08.2024, 13.08.2024, 15.08.2024, 18.08.2024 एवं 20.08.2024 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11756 रीवा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से दिनाँक  13.08.2024, 15.08.2024, 16.08.2024 एवं 18.08.2024 को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रीवा एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनाँक 14.08.2024, 16.08.2024, 17.08.2024 एवं 19.08.2024 को निरस्त रहेगी।

Related Articles

Latest News