Tuesday, October 8, 2024
Homeसमाचार LIVEहरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, 48 सीटों पर जीत दर्ज कर रचा...

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, 48 सीटों पर जीत दर्ज कर रचा इतिहास

चंडीगढ़ (हि.स.)। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने प्रदेश की 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। तमाम दावों तथा एग्जिट पोल रिपोर्ट के बावजूद कांग्रेस सत्ता तक नहीं पहुंच पाई है। अब अगले पांच साल फिर से कांग्रेस को विपक्ष में बैठना पड़ेगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए बीती पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने 89 तथा कांग्रेस ने 89 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

यह पहला मौका था जब प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर थी। मंगलवार की सुबह राज्य के 90 हलकों के लिए बनाए गए 93 मतगणना केंद्रों मतगणना कार्य मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू हुआ। पोस्टल बैलट की गणना में कांग्रेस ने 70 सीटों पर बढ़त बनाई। इसके बाद जब ईवीएम खुलीं और ज्यादातर हलकों में दूसरे चरण की मतगणना के बाद दृश्य बदलता चला गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वर्ष 2019 में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि वर्ष 2014 में पहली बार सत्ता में आई भाजपा को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। दस साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भाजपा ने तीसरी बार पिछले दोनों रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

उधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने आज घोषित परिणाम के अनुसार 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को महज छह सीटों की बढ़त हासिल हुई है। पिछले 15 साल से हाशिए पर चल रहे इनेलो को इस बार दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। पिछले चुनाव के मुकाबले इनेलो को एक सीट की बढ़त मिली है। वर्ष 2019 के चुनाव में छह निर्दलीय विधायक जीते थे जबकि मंगलवार को घोषित किए गए परिणाम में तीन सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी ने भले ही तीसरी बार सरकार बना ली हो लेकिन आज घोषित परिणाम में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के नाम दर्ज हुई है। नूंह दंगों के आरोपित एवं फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान इंजीनियर ने भाजपा के नसीम अहमद को 98 हजार 441 वोटों के अंतर से हराया है। उचाना कलां सीट पर इस चुनाव में जीत का अंतर सबसे कम रहा है। यहां भाजपा के देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों के अंतर से हराया है।

इस चुनाव में जजपा, बीएसपी, सीपीआई, सीपीआईएम और आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकीं।

वर्ष 2024

पार्टी सीटें जीती वोट प्रतिशत

भाजपा 48 39.94

कांग्रेस 37 39.09

जजपा — 0.90

निर्दलीय 03 11.64

इनेलो 02 4.14

बीएसपी — 1.82

सीपीआई — 0.01

सीपीआईएम — 0.25

आआपा — 1.79

नोटा — 0.38

विधानसभा जीत हार

लाडवा नायब सैनी-भाजपा मेवा सिंह-कांग्रेस

कालका शक्ति रानी-भाजपा प्रदीप चौधरी-कांग्रेस

अंबाला कैंट अनिल विज-भाजपा चित्रा सरवारा-निर्दलीय

रादौर श्याम सिंह राणा-भाजपा बीएल सैनी-कांग्रेस

पूंडरी सतपाल जांबा-भाजपा सतपाल भाणा-निर्दलीय

नीलोखेड़ी भगवान दास-भाजपा धर्मपाल-कांग्रेस

करनाल जगमोहन आनंद-भाजपा सुमिता सिंह-कांग्रेस

घरौंडा हरविंद्र कल्याण-भाजपा वीरेंद्र राठौर-कांग्रेस

पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा-भाजपा सचिन कुंडू-कांग्रेस

पानीपत शहरी प्रमोद विज-भाजपा वीरेंद्र कुमार शाह-कांग्रेस

इसराना कृष्ण लाल पंवार-भाजपा बलबीर सिंह-कांग्रेस

समालखा मनमोहन भड़ाना-भाजपा धर्मसिंह छौक्कर-कांग्रेस

राई कृष्णा गहलावत-भाजपा जयभगवान अंतिल-कांग्रेस

खरखौदा पवन खरखौदा-भाजपा जयवीर सिंह-कांग्रेस

सोनीपत निखिल मदान-भाजपा सुरेंद्र पंवार-कांग्रेस

गोहाना अरविंद शर्मा-भाजपा जगबीर मलिक-कांग्रेस

जींद कृष्ण मिडडा-भाजपा डॉ. महावीर गुप्ता-कांग्रेस

उचाना देवेंद्र अत्री-भाजपा बृजेंद्र सिंह-कांग्रेस

सफींदो रामकुमार गौतम-भाजपा सुभाष गांगोली-कांग्रेस

नरवाना कृष्ण बेदी-भाजपा सतबीर दबलैन-कांग्रेस

हांसी विनोद भ्याना-भाजपा राहुल मक्कड़-कांग्रेस

बरवाला रणबीर गंगवा-भाजपा रामनिवास घोड़ेला-कांग्रेस

नलवा अनिल पनिहार-भाजपा अनिल मान-कांग्रेस

बाढड़ा उमेद सिंह-भाजपा सोमवीर सिंह-कांग्रेस

दादरी सुनील सांगवान-भाजपा मनीषा सांगवान-कांग्रेस

भिवानी घनश्याम सर्राफ-भाजपा ओमप्रकाश-सीपीआई

तोशाम श्रुति चौधरी-भाजपा अनिरुद्ध चौधरी-कांग्रेस

बवानी खेड़ा कपूर सिंह-भाजपा प्रदीप नरवाल-कांग्रेस

अटेली आरती राव-भाजपा अतर लाल-बसपा

महेंद्रगढ़ कंवर सिंह-भाजपा राव दान सिंह-कांग्रेस

नारनौल ओमप्रकाश यादव-भाजपा राव नरेंद्र सिंह-कांग्रेस

बावल डॉ. कृष्ण कुमार-भाजपा डॉ. एमएल रंगा-कांग्रेस

रेवाड़ी लक्ष्मण यादव-भाजपा चिरंजीव राव-कांग्रेस

पटौदी बिमला चौधरी-भाजपा परमल चौधरी-कांग्रेस

बादशाहपुरराव नरवीर-भाजपा वर्धन यादव-कांग्रेस

गुरुग्राम मुकेश शर्मा-भाजपा नवीन गोयल-निर्दलीय

सोहना तेजपाल तंवर-भाजपा रोहताश सिंह-कांग्रेस

होडल हरेंद्र सिंह-भाजपा उदयभान-कांग्रेस

पलवल गौरव गौतम-भाजपा कर्ण दलाल-कांग्रेस

बड़खल दिनेश अदलखा-भाजपा विजय प्रताप सिंह-कांग्रेस

बल्लभगढ़मूलचंद शर्मा-भाजपा शारदा राठौर-निर्दलीय

फरीदाबाद विपुल गोयल-भाजपा लक्ष्मण कुमार सिंगला-कांग्रेस

तिगांव राजेश नागर-भाजपा ललित नागर-निर्दलीय

इंद्रीरामकुमार कश्यप-भाजपा राकेश कंबोज-कांग्रेस

डबवाली आदित्य देवीलाल-इनेलो अमित सिहाग-कांग्रेस

रानियां अर्जुन चौटाला-इनेलो सर्वमित्र-कांग्रेस

गन्नौर देवेंद्र कादियान-निर्दलीय कुलदीप शर्मा-कांग्रेस

हिसार सावित्री जिंदल-निर्दलीय रामनिवास-कांग्रेस

बहादुरगढ़राजेश जून-निर्दलीय दिनेश कौशिक-भाजपा

पंचकूला चंद्रमोहन-कांग्रेस ज्ञानचंद गुप्ता-भाजपा

नारायणगढ़शैली चौधरी-कांग्रेस डॉ. पवन सैनी-भाजपा

अंबाला शहर निर्मल सिंह-कांग्रेस असीम गोयल-भाजपा

मुलाना पूजा चौधरी-कांग्रेस संतोष सारवान-कांग्रेस

सढौरा रेणू बाला-कांग्रेस बलवंत सिंह-भाजपा

जगाधरी अकरम खान-कांग्रेस कंवरपाल गुर्जर-भाजपा

शाहाबाद रामकरण काला-कांग्रेस सुभाष कलसाना-भाजपा

थानेसर अशोक अरोड़ा-कांग्रेस सुभाष सुधा-भाजपा

पिहोवा मनदीप चट्‌ठा-कांग्रेस डीडी शर्मा-भाजपा

गुहलादेवेंद्र हंस-कांग्रेस कुलवंत बाजीगर-भाजपा

कलायत विकास सहारण-कांग्रेस कमलेश ढांडा-भाजपा

कैथलआदित्य सुरजेवाला-कांग्रेस लीलाराम गुर्जर-भाजपा

बरौदा इंदूराज नरवाल-कांग्रेस कपूर सिंह नरवाल-निर्दलीय

जुलाना विनेश-कांग्रेस योगेश कुमार-भाजपा

टोहाना परमवीर सिंह-कांग्रेस देवेंद्र बबली-भाजपा

फतेहाबाद बलवान सिंह दौलतपुरिया-कांग्रेस दूड़ाराम-भाजपा

रतिया जरनैल सिंह-कांग्रेस सुनीता दुग्गल-भाजपा

कालांवालीशीशपाल केहरवाला-कांग्रेस राजेंद्र सिंह-भाजपा

सिरसा गोकुल सेतिया-कांग्रेस गोपाल कांडा-हलोपा

ऐलनाबाद भरत सिंह बेनीवाल-कांग्रेस अभय चौटाला-इनेलो

आदमपुर चंद्र प्रकाश-कांग्रेस भव्य बिश्नोई-भाजपा

उकलाना नरेश सेलवाल-कांग्रेस अनूप धानक-भाजपा

नारनौंद जस्सी पेटवाड़-कांग्रेस कैप्टन अभिमन्यु-भाजपा

लोहारू राजबीर फरटिया-कांग्रेस जेपी दलाल-भाजपा

महम बलराम दांगी-कांग्रेस बलराज कुंडू-एजेएसपी

गढ़ी-सांपला-किलोई भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा-कांग्रेस मंजू-भाजपा

कलानौरशंकुलता खटक-कांग्रेस रेणू डाबला-भाजपा

झज्जर गीता भुक्कल-कांग्रेस कप्तान बिधरान-भाजपा

बेरी रघुवीर कादियान-कांग्रेस संजय कुमार-भाजपा

नांगल चौधरी मंजू चौधरी-कांग्रेस डा. अभय यादव-भाजपा

नूंह अफताब अहमद-कांग्रेस ताहिर हुसैन-इनेलो

फिरोजपुर झिरका मामन खान-कांग्रेस नसीम अहमद-भाजपा

पुन्हाना मोहम्मद इलियास-कांग्रेस राशिद खान-निर्दलीय

हथीन मोहम्मद इजराइल-कांग्रेस मनोज कुमार-भाजपा

पृथला रघुवीर तेवतिया-कांग्रेस टेकचंद शर्मा-भाजपा

रोहतक बीबी बत्रा-कांग्रेस मनीष ग्रोवर-भाजपा

संबंधित समाचार

ताजा खबर