Friday, September 27, 2024
Homeसमाचार LIVEभारत सरकार ने की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा,...

भारत सरकार ने की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा, 8 श्रेणियों में 36 गांव बने विजेता

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने आज 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 के विजेताओं की घोषणा की।

भारत की आत्मा (भारत के गांवों) में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी। इस पहल का मकसद उन गांवों की पहचान करना और उन्हें चिन्हित करना था, जो समुदाय-आधारित मूल्यों और सभी पहलुओं में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के ज़रिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्ति को संरक्षित करते हैं और बढ़ावा देते हैं।

वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 795 गांवों से आवेदन प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 991 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 36 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 की 8 श्रेणियों में विजेताओं के रूप घोषित किया गया।

ये 36 गांव इस प्रकार हैं-

S.NoNameState / UTCategory
1धुधमारसछत्तीसगढ़साहसिक पर्यटन
2अरूजम्मू-कश्मीरसाहसिक पर्यटन
3कुतलुरकर्नाटकसाहसिक पर्यटन
4जखोलउत्तराखंडसाहसिक पर्यटन
6कुमारकोमकेरलकृषि पर्यटन
7करडेमहाराष्ट्रकृषि पर्यटन
8हंसलीपंजाबकृषि पर्यटन
9सूपीउत्तराखंडकृषि पर्यटन
5बड़ानगरपश्चिम बंगालकृषि पर्यटन
10चित्रकोटछत्तीसगढ़समुदाय आधारित पर्यटन
11मिनिकॉय आइलैंडलक्षद्वीपसमुदाय आधारित पर्यटन
12सियालसुकमिज़ोरमसमुदाय आधारित पर्यटन
14देवमालीराजस्थानसमुदाय आधारित पर्यटन
13अल्पना ग्रामत्रिपुरासमुदाय आधारित पर्यटन
15सुआलकुचीअसमशिल्प
17प्राणपुरमध्यप्रदेशशिल्प
18उम्देनमेघालयशिल्प
16मणिबंधओडिशाशिल्प
19निर्मलतेलंगानाशिल्प
20हाफेश्वरगुजरातविरासत
21आंद्रोमणिपुरविरासत
22माफ्लंगमेघालयविरासत
23कीलादितमिलनाडुविरासत
24पुरा महादेवउत्तर प्रदेशविरासत
25दुधानिदादर और नगर हवेली औऱ दमन एवंजिम्मेदार पर्यटन
26कडलुंडिकेरलजिम्मेदार पर्यटन
27तार विलेजलद्दाखजिम्मेदार पर्यटन
28सबरवानीमध्य प्रदेशजिम्मेदार पर्यटन
29लाडपुरा खासमध्य प्रदेशजिम्मेदार पर्यटन
34अहोबिलमआंध्र प्रदेशआध्यात्मिक और कल्याण
30बंदोरागोवाआध्यात्मिक और कल्याण
31रिकीपीठझारखंडआध्यात्मिक और कल्याण
32मेलकलिंगम पट्टीतमिलनाडुआध्यात्मिक और कल्याण
33सोमासिलातेलंगानाआध्यात्मिक और कल्याण
35हर्सिलउत्तराखंडवाइब्रेंट विलेज
36गुंजीउत्तराखंडवाइब्रेंट विलेज
    
संबंधित समाचार

ताजा खबर