कश्मीर घाटी में चिनाब नदी पर बन रहा है विश्व का सबसे ऊँचा ब्रिज, एफिल टॉवर से भी ज्यादा है ऊँचाई

tallest bridge in the world is being built on the Chenab River

कश्मीर घाटी में चिनाब नदी पर विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो शेयर करते हुए चिनाब ब्रिज की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।

रेल मंत्री के द्वारा अपने ट्वीटर अकाउंट पर जारी किये गये वीडियो के अनुसार चिनाब ब्रिज 1315 मीटर लंबा है, अर्धवृत की लंबाई 467 मीटर, यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क रेलवे ब्रिज है और 359 मीटर इसकी ऊंचाई है। यह ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा है।

ब्रिज के एक तरफ के खंबे की ऊंचाई 131 मीटर है जो कुतुब मिनार से कहीं ज्यादा है। पुल का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि यह 266 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली आंधी को भी झेल सकता है।

पुल को तैयार करने के लिए एक समय में अधिकतम 3200 लोग काम पर रहे हैं। पुल को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह 120 वर्ष तक चलता रहे। भारतीय रेलवे के इंजीनियरों ने इस पुल को तैयार किया है और दुनियाभर में भारतीय इंजीनियरिंग का लोहा मनवाने के लिए शानदार नमूना पेश किया है।