मध्य प्रदेश में हाई स्कूल शिक्षकों के हजारों पदों पर निकली है भर्ती, यहां जानें कैसे करें आवेदन

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न विषयों के हाई स्कूल शिक्षकों के खाली पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती निकली है।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में 8720 नए हाई स्कूल शिक्षकों की भर्ती की जानी है। हालांकि हाई स्कूल शिक्षकों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 18 मई 2023 को शुरू होगी और इसके लिए अंतिम तिथि 1 जून 2023 निर्धारित की गई है।

कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्तियों की संख्या-

हिंदी- 509

इंग्लिश- 1763

संस्कृत- 508

उर्दू- 42

गणित- 1382

बायोलॉजी- 755

फिजिक्स- 777

कैमिस्ट्री- 781

इतिहास- 304

पॉलिटिकल साइंस- 284

भूगोल- 149

इकोनॉमिक्स- 287

सोशियोलॉजी- 88

कॉमर्स- 514

कृषि अध्ययन- 569

गृह विज्ञान- 28

कुल पदों की संख्या- 8720

सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-  हाई स्कूल शिक्षकों की भर्ती