Sunday, July 7, 2024
Homeविशेषविज्ञान नहीं जानता, वेद बताते हैं, तुलसी लिखते हैं- वायु के 49...

विज्ञान नहीं जानता, वेद बताते हैं, तुलसी लिखते हैं- वायु के 49 स्वरूप

संजय तिवारी

श्री अयोध्या जी। आइए एक अलौकिक ज्ञान से परिचित हुआ जाए। यह कोई सामान्य जानकारी नहीं है। हमारा सनातन जिसे महाविज्ञान कहता है, यह उसका एक अंशमात्र है। इस लोक को इसी महाविज्ञान से श्रीहनुमान जी संचालित करते हैं। यह अद्भुत है। श्रीरामचरित मानस में सुंदरकांड पढ़ते हुए 25 वें दोहे पर ध्यान थोड़ा रुक देना चाहिए। आपको भी अद्भुत लगेगा। गोस्वामी तुलसीदास जी ने सुन्दर कांड में, जब हनुमान जी ने लंका मे आग लगाई थी, उस प्रसंग पर लिखा है –

हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास।

अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास।।

अर्थात जब हनुमान जी ने लंका को अग्नि के हवाले कर दिया तो भगवान की प्रेरणा से उनचासों पवन चलने लगे। हनुमान जी अट्टहास करके गरजे और आकार बढ़ाकर आकाश से जा लगे। यहीं विचार करने योग्य है।

इन उनचास मरुत का क्या अर्थ है ? यह तुलसी दास जी ने भी नहीं लिखा। सुंदरकांड पूरा करने के बाद समय निकालकर 49 प्रकार की वायु के बारे में जानकारी प्राप्त करने और अध्ययन करने पर सनातन धर्म पर अत्यंत गर्व होने लगता है , यह जानकर कि हम सनातनी महाविज्ञान के प्रणेता हैं। गोस्वामी तुलसीदासजी के वायु ज्ञान पर सुखद आश्चर्य होता है , जिससे शायद आधुनिक मौसम विज्ञान भी अनभिज्ञ है ।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वेदों में वायु की सात शाखाओं के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। अधिकतर लोग यही समझते हैं कि वायु तो एक ही प्रकार की होती है, लेकिन उसका रूप बदलता रहता है, जैसे कि ठंडी वायु, गर्म वायु और समान वायु, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, जल के भीतर जो वायु है उसका वेद-पुराणों में अलग नाम दिया गया है और आकाश में स्थित जो वायु है उसका नाम अलग है। अंतरिक्ष में जो वायु है उसका नाम अलग और पाताल में स्थित वायु का नाम अलग है। नाम अलग होने का मतलब यह कि उसका गुण और व्यवहार भी अलग ही होता है। इस तरह वेदों में 7 प्रकार की वायु का वर्णन मिलता है। ये सात प्रकार हैं- प्रवह, आवह, उद्वह, संवह, विवह, परिवह और परावह।

1. प्रवह : पृथ्वी को लांघकर मेघमंडलपर्यंत जो वायु स्थित है, उसका नाम प्रवह है। इस प्रवह के भी प्रकार हैं। यह वायु अत्यंत शक्तिमान है और वही बादलों को इधर-उधर उड़ाकर ले जाती है। धूप तथा गर्मी से उत्पन्न होने वाले मेघों को यह प्रवह वायु ही समुद्र जल से परिपूर्ण करती है जिससे ये मेघ काली घटा के रूप में परिणत हो जाते हैं और अतिशय वर्षा करने वाले होते हैं।

2. आवह : आवह सूर्यमंडल में बंधी हुई है। उसी के द्वारा ध्रुव से आबद्ध होकर सूर्यमंडल घुमाया जाता है।

3. उद्वह : वायु की तीसरी शाखा का नाम उद्वह है, जो चन्द्रलोक में प्रतिष्ठित है। इसी के द्वारा ध्रुव से संबद्ध होकर यह चन्द्र मंडल घुमाया जाता है।

4. संवह : वायु की चौथी शाखा का नाम संवह है, जो नक्षत्र मंडल में स्थित है। उसी से ध्रुव से आबद्ध होकर संपूर्ण नक्षत्र मंडल घूमता रहता है।

5. विवह : पांचवीं शाखा का नाम विवह है और यह ग्रह मंडल में स्थित है। उसके ही द्वारा यह ग्रह चक्र ध्रुव से संबद्ध होकर घूमता रहता है।

6. परिवह : वायु की छठी शाखा का नाम परिवह है, जो सप्तर्षिमंडल में स्थित है। इसी के द्वारा ध्रुव से संबद्ध हो सप्तर्षि आकाश में भ्रमण करते हैं।

7. परावह : वायु के सातवें स्कंध का नाम परावह है, जो ध्रुव में आबद्ध है। इसी के द्वारा ध्रुव चक्र तथा अन्यान्य मंडल एक स्थान पर स्थापित रहते हैं।

इन सातो वायु के सात-सात गण हैं जो निम्न जगह में विचरण करते हैं

1. ब्रह्मलोक,

2. इंद्रलोक,

3. अंतरिक्ष,

4. भूलोक की पूर्व दिशा,

5. भूलोक की पश्चिम दिशा,

6. भूलोक की उत्तर दिशा

7. भूलोक कि दक्षिण दिशा।

इस तरह 7 x 7 = 49। कुल 49 मरुत हो जाते हैं जो देव रूप में विचरण करते रहते हैं। हम अकसर रामायण, श्रीरामचरितमानस, श्रीमदभगवद् गीता पढ़ तो लेते हैं परंतु उनमें लिखी छोटी-छोटी बातों का गहन अध्ययन करने पर अनेक गूढ़ एवं ज्ञानवर्धक बातें ज्ञात होती हैं ।

।।जयसियाराम।।

(लेखक, स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं।)

डिस्क्लेमर- उपरोक्त लेख में प्रकाशित विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। ये जरूरी नहीं कि लोकराग न्यूज पोर्टल इससे सहमत हो। इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही उत्तरदायी है।

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने रिकॉर्ड बनाने के लिए सीएम डॉ. यादव और भोपालवासियों को दी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर एक दिन में 12 लाख...

भारत-ब्रिटेन प्रस्तावित एफटीए पर इसी महीने करेंगे अगले दौर की बातचीत

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत-ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर अगले दौर की बातचीत इसी महीने शुरू होगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ...

उप-मुख्यमंत्री से मिले मेडिकल कॉलेजों के डीन, पे-लीव-सर्विस प्रोटेक्शन के लिए जताया आभार

मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मध्यप्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओ ने भोपाल के निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। अधिष्ठाताओं ने पे-प्रोटेक्शन,...

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: भारतीय समाज सदैव से रहा है प्रकृति पूजक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय वन एवं...

ऊर्जा मंत्री ने गिनाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था की उपलब्धियां, कहा- अधोसंरचना निर्माण के हुए...

बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि...

एमपी ट्रांसको का पौधरोपण अभियान: सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में हुआ वृहद पौधरोपण

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य...

गेहूं-चने की तरह दूध पर बोनस देने की घोषणा कर बोले सीएम डॉ. यादव-...

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग-अलग फसलों के लिए...

ऑस्ट्रिया के चांसलर ने भारतीय प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा का किया स्वागत, पीएम मोदी...

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी आगामी ऑस्ट्रिया राजकीय यात्रा के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा व्यक्त किए गए विचारों के...

फूड पैक में बड़े और मोटे अक्षरों में लिखना होगा चीनी, नमक और संतृप्त...

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के लेबल पर कुल चीनी, नमक और संतृप्त वसा की पोषण संबंधी जानकारी...