Saturday, June 29, 2024
Homeखेलऑस्ट्रिया ने नीदरलैंड को हराया, पोलैंड ने फ्रांस के साथ 1-1 से...

ऑस्ट्रिया ने नीदरलैंड को हराया, पोलैंड ने फ्रांस के साथ 1-1 से खेला ड्रा

बर्लिन (हि.स.)। ऑस्ट्रिया ने चल रहे यूरो 2024 में मंगलवार को ग्रुप डी में नीदरलैंड को 3-2 से हराया, जबकि रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की मदद से पोलैंड ने ग्रुप प्ले के अंतिम दौर में फ्रांस को 1-1 से बराबरी पर रोक लिया।

नीदरलैंड्स ने बर्लिन ओलंपिया स्टेडियम में सबसे खराब शुरुआत की, जब डोनियल मालेन ने अलेक्जेंडर्स प्रैस के स्क्वायर पास को अपने ही गोल पोस्ट में पहुंचा दिया, जिससे ऑस्ट्रिया को मैच के छठें मिनट में ही1-0 की बढ़त मिल गई। इसके बाद डच खिलाड़ियों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी और बराबरी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ ही तिजानी रेइंडर्स ने दो आशाजनक मौके गंवा दिए।

पहले हाफ में ऑस्ट्रिया ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रही।

दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में कोडी गाकपो ने गोल कर नीदरलैंड को 1-1 से बराबरी दिला दी। रोनाल्ड कोमैन की टीम के लिए यह क्षणिक खुशी थी क्योंकि ऑस्ट्रिया ने वापसी की और फ्लोरियन ग्रिलिट्श के सटीक क्रॉस से रोमानो श्मिड ने 60वें मिनट पर गोल कर ऑस्ट्रिया को फिर से 2-1 की बढ़त दिला दी।

मैच के 75वें मिनट में मेम्फिस डेपे ने हेडर द्वारा वाउट वेघोर्ट की सहायता से गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया।

ऑस्ट्रिया ने मैच को 80वें मिनट में मार्केल सबित्जर की गोल की बदौलत 3-2 से बढ़त हासिल की और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

ग्रुप डी के दूसरे मुकाबले में फ्रांस को पोलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा। फ्रांस के लिए किलियन एमबाप्पे ने शुरुआती गोल किया, लेकिन अनुभवी स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने गोल कर पोलैंड को 1-1 से बराबरी दिलाई और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

परिणामस्वरूप, ऑस्ट्रिया छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, उसके बाद फ्रांस (5 अंक), नीदरलैंड (4 अंक) और पोलैंड (1 अंक) रहे।

टॉप हेडलाइंस

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही...

इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर...

मार्केट कैप के मामले में सबसे आगे भारतीय शेयर बाजार, पहली तिमाही में 13.8...

नई दिल्ली (हि.स.)। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपीटलाइजेशन) के मामले में भारतीय शेयर बाजार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दुनिया भर के...