Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजNorway Chess 2024: कार्लसन, जू वेनजुन बने विजेता, प्रज्ञानानंद तीसरे स्थान पर...

Norway Chess 2024: कार्लसन, जू वेनजुन बने विजेता, प्रज्ञानानंद तीसरे स्थान पर रहे

स्टावेंजर (हि.स.)। मैग्नस कार्लसन और जू वेनजुन ने शुक्रवार को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में क्रमशः पुरूष और महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। कार्लसन 17.5 अंकों के साथ ओपन सेक्शन में स्पष्ट विजेता रहे, जबकि जू 19 अंकों के साथ महिलाओं में विजेता रहीं।

अंतिम दौर में, स्थानीय नायक कार्लसन ने आर्मागेडन में संयुक्त राज्य अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, हिकारू नाकामुरा (यूएसए) को आर्मागेडन में ही आर. प्रज्ञानानंद ने हराया।

नाकामुरा 15.5 अंकों के साथ उपविजेता रहे, जबकि चेन्नई के युवा खिलाड़ी प्रज्ञानानंद ने 14.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा 13.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे, उन्होंने विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को एक और शिकस्त दी।

चीनी खिलाड़ी ने पांचवे स्थान पर रहने वाले कारुआना से 4.5 अंक पीछे रहकर केवल सात अंक हासिल करते हुए अंतिम स्थान हासिल किया।

जू ने अपने अभियान का समापन शानदार तरीके से किया, उन्होंने क्लासिकल गेम में हमवतन लेई टिंगजी को हराया। लेई ने 14.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो यूक्रेन की उपविजेता अन्ना मुज़ीचुक से 1.5 अंक पीछे है।

आखिरी दिन भारतीय महिलाओं के लिए निराशाजनक रहा। आर्मगेडन में आर. वैशाली को स्वीडन की पिया क्रैमलिंग से और कोनेरू हम्पी को मुज़ीचुक से हार का सामना करना पड़ा।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...