Friday, October 9, 2026
HomeTechnologyबैटरी का बादशाह! Redmi 17 5G की सेल शुरू, मिल रहे ये...

बैटरी का बादशाह! Redmi 17 5G की सेल शुरू, मिल रहे ये धांसू फीचर्स

Xiaomi ने भारतीय बाजार में पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए Redmi 17 5G की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन बड़ी 7,900mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ आया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फोन में 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Redmi 17 5G की कीमत और बिक्री

Redmi 17 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है। फोन की बिक्री आज से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon पर भी शुरू हो गई है।

6.9 इंच का बड़ा 120Hz डिस्प्ले

Redmi 17 5G में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जबकि टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 825 निट्स तक है। बड़े स्क्रीन साइज और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से वीडियो देखने, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Snapdragon 4 Gen 5 से लैस

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। Redmi 17 5G में 6GB और 8GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को 2TB तक एक्सपैंड करने का विकल्प दिया गया है।

50MP कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G के रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने कैमरा सेटअप को रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

7,900mAh की बड़ी बैटरी

Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh की बैटरी है। यह 45W Turbo Charging को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 22.5W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

IP64 रेटिंग और कई कनेक्टिविटी फीचर्स

फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, FM रेडियो, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है।

Android 16 पर चलता है फोन

Redmi 17 5G Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। फोन में वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास जैसे सेंसर भी दिए गए हैं। फोन की लंबाई 170.12mm, चौड़ाई 78.42mm और मोटाई 8.8mm है, जबकि इसका वजन 232 ग्राम है।

Related Articles

Latest News