Lyne blast for ₹449 : Gaming and Immersive Audio
Lyne Originals के अनुसार STARTUP 70 TWS गेमिंग और इमर्सिव ऑडियो अनुभव के लिए बनाया गया है, जबकि STARTUP 68 TWS बेहतर कॉल क्वालिटी और ENC सपोर्ट वाला है। वहीं, STARTUP 80 Car Charger मल्टी-डिवाइस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
STARTUP 70 TWS ईयरबड्स में 3D Sound सपोर्ट दिया गया है। जो स्पेशियल ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकता है। इसमें 47ms Low Latency मोड मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो सिंक बेहतर बना रहता है। कंपनी के अनुसार यह ईयरबड्स 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। डिवाइस Bluetooth V5.1 सपोर्ट करता है और Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। इसे तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है।
Lyne blast for ₹449 : Talking about STARTUP 68 TWS
STARTUP 68 TWS की बात करें तो कॉलिंग और ऑडियो क्वालिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है। इसमें ENC यानी Environmental Noise Cancellation तकनीक दी गई है, जिससे शोर वाले माहौल में भी साफ आवाज सुनाई देगी। इस ईयरबड्स में Quad Silicon Mic सिस्टम मिलता है, जिसमें कुल चार माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह डिवाइस Bluetooth V6.0 सपोर्ट करता है और 60 घंटे तक के म्यूजिक टाइम के साथ आता है।

Lyne blast for ₹449 :USB and Type-C ports
कंपनी ने ऑडियो प्रोडक्ट्स के साथ STARTUP 80 Car Charger भी लॉन्च किया गया है। यह 145W यूनिवर्सल आउटपुट सपोर्ट कर सकता है। यह PD/QC मल्टी-प्रोटोकॉल फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आता है। इसमें USB और Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। कंपनी बॉक्स में USB to Type-C केबल भी देगी।
Lyne blast for ₹449 : price only
कीमत की बात करें तो STARTUP 70 TWS Earbuds की कीमत सिर्फ 699 रुपये रखी गई है। जबकि STARTUP 68 TWS Earbuds को 599 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, STARTUP 80 Car Charger की कीमत केवल 449 रुपये है। ये सभी प्रोडक्ट्स भारत के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल होंगे।

Lyne blast for ₹449 : budget segment
बजट सेगमेंट में बढ़ते मुकाबले के बीच Lyne Originals का यह नया लाइनअप उन यूजर्स को लुभा सकता है जो कम कीमत में डिवाइस देख रहे हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी।












