Tuesday, March 25, 2025
HomeएमपीMPPKVVCL के सभी जिलों को सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में मिला A ग्रेड

MPPKVVCL के सभी जिलों को सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में मिला A ग्रेड

MPPKVVCL Jabalpur: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ग्रेडिंग एवं रैंकिंग फरवरी-2025 में कंपनी के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों को A ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। यह सफलता कंपनी की उत्कृष्ट सेवा, तत्परता और उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विशेष रूप से मंडला जिला अक्टूबर 2024 से लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान बनाए हुए है, जो कंपनी की गुणवत्ता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरी टीम को पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक द्वारा बधाई दी गई।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निवारण करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। यह सफलता मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों और विद्युत सेवाओं के निरंतर सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

इस उपलब्धि से प्रदेशवासियों को और भी बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूती मिली है। कंपनी उपभोक्ताओं को सुविधाजनक सेवाएं देने और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Related Articles

Latest News

Notifications Powered By Aplu