भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सक्रिय मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और विशेषकर ग्रामीण इलाकों में खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पश्चिम मध्य प्रदेश की बात करें तों-
पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में मानसून की गतिविधियां अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक तेज रहने की संभावना –
रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। विंध्य अंचल के इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं, जबलपुर, छिंदवाड़ा, कटनी और मंडला समेत महाकोशल क्षेत्र में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश का दौर देखने को मिलेगा, जिसमें शाम के समय बौछारें तेज होने के आसार हैं। शहडोल, अनूपपुर और उमरिया के वनांचल क्षेत्रों में भी रुक-रुककर तेज बारिश जारी रह सकती है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।







