Wednesday, March 26, 2025
Homeएमपीसरकारी कर्मचारियों की नई परेशानी- भविष्य निधि की राशि लेखा पर्ची से...

सरकारी कर्मचारियों की नई परेशानी- भविष्य निधि की राशि लेखा पर्ची से हुई गायब

Government Employee: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला संयोजक अटल उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों के वेतन से विभागीय भविष्य निधि मद में जो राशि काट कर जमा की गई है, वह राशि प्रदेश शासन के आदेशानुसार जीपीएफ (जर्नल प्रोविडेंट फंड) में मर्ज नहीं की गई है।

जल संसाधन, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग के वाहन चालक, वाहन हेल्पर, समयपाल, पंप अटेंडेंट, चौकीदार, माली के लेखा पर्ची में भविष्य निधि मद में काट कर जमा की गई राशि जमा नहीं दरसाई जा रही है। राशि जमा ना होने के कारण अग्रिम कर्ज लेने में कोषालय द्वारा आपत्ति लगाई जा रहीं हैं।

सेवानिवृत्त होने पर जमा राशि का भुगतान भी अनेक परेशानियों के पश्चात हो पा रहा है। यह कार्य कार्यालय प्रमुख को करना है, परंतु उनकी लापरवाही से कार्यभारित स्थापना के कर्मचारी के फंड की राशि में सुधार नहीं हो पा रहा है। सेवारत कर्मचारी और सेवानिवृत्त अनेक कर्मचारी अपने वेतन से काटकर जमा की गई राशि के लिए ही परेशान हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला प्रभारी रजनीश विश्वकर्मा, जिला संयोजक अटल उपाध्याय, सह संयोजक आलोक अग्निहोत्री, देवेंद्र पचौरी, नरेश शुक्ला, प्रशांत सोधिया, मंसूर बेग, बृजेश मिश्रा, शैलेश गौतम, योगेंद्र मिश्रा, रवि बांगड़, अर्जुन सोमवंशी ने विभागीय भविष्य निधि मद में काट कर जमा की गई राशि तत्काल जीपीएफ खाते में जमा करने की मांग की है।

Related Articles

Latest News

Notifications Powered By Aplu