Monday, September 16, 2024
Homeटॉप न्यूजयात्रीगण कृपया ध्यान दें: जबलपुर-भोपाल से चलने वाली अनेक ट्रेनों के समय...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: जबलपुर-भोपाल से चलने वाली अनेक ट्रेनों के समय में हुआ परिवर्तन

रेल प्रशासन द्वारा परिचालनीय जरुरत एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होने वाली अनेक यात्री गाड़ियों के समय में संशोधन किया गया है। ये रेलगाड़ियां अब परिवर्तित समय के अनुसार संचालित की जाएंगी।

गाड़ी संख्या 11601 बीना-कटनी मेमू एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से कटनी स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 11:50 बजे की जगह अब 12:00 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 11602 कटनी-बीना मेमू एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से कटनी स्टेशन पर पहले प्रस्थान समय 12:00 बजे की जगह अब 12:10 बजे रवाना होकर कटनी मुड़वारा 12:18 बजे एवं न्यू मझगवां फाटक 12:26 बजे पहुँचकर और बीना स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 18:40 बजे की जगह अब 19:05 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 11:40 बजे की जगह अब 11:45 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 20:30 बजे की जगह अब 20:35 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से दमोह स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 22:45 बजे की जगह अब 23:00 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 122162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से भोपाल स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 10:35 बजे की जगह अब 10:45 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इण्टरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 08.07.2024 से अधारताल स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 10:50 बजे की जगह अब 11:00 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 06603 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू एक्सप्रेस दिनांक 10.07.2024 से कटनी मुड़वारा स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 16:50 बजे की जगह अब 17:20 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 01885 बीना-दमोह पैसेंजर दिनांक 08.07.2024 से दमोह स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 22:00 बजे की जगह अब 22:15 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 09.07.2024 से जबलपुर स्टेशन पर पहले पहुँचने का समय 13:20 बजे की जगह अब 14:10 बजे पहुंचेगी। 

संबंधित समाचार

ताजा खबर