नवजात का स्पर्श पाते ही कोमा से जाग गई माँ

23 दिनों में कोमा में पड़ी माँ को जैसे ही उसके नवजात बच्चे ने स्पर्श किया, माँ को तत्काल होश आया गया। महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर भी ये चमत्कार देखकर हैरान हो गए। ब्राज़ील में रहने वाली महिला अमांडा द सिल्वा कई दिनों से कोमा में भी लेकिन जैसे ही उनके नवजात बच्चे ने उन्हें छुआ वो एकदम ठीक हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 28 वर्षीय अमांडा द सिल्वा को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उसका 37 हफ्ते का गर्भ था और उसके पहले से ही तीन बच्चे थे। गर्भ के दौरान उसकी पति से तल्ख बहस हो गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो कोमा में चली गई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां अमांडा के कोमा में जाने के बाद डॉक्टरों के सामने गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने की चिंता थी। इस दौरान अमांडा का सीजेरियन किया गया। जन्म के समय विक्टर का वजन 2.1 किलो था, लिहाजा उसे भी गहन देखरेख में रखा गया।
विक्टर के जन्म के बाद कई दिन बीत जाने पर भी अमांडा को होड़ नहीं आया। इसी दौरान अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स ने सुझाव दिया कि बेटे को अमांडा की छाती पर रख दिया जाए। जैसे ही ऐसा किया गया, अमांडा के दिल की धड़कनें बढ़ गईं। उसने बच्चे को हाथों से छुआ और रो पड़ी। करीब 23 दिन बाद अमांडा की स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ और वह घर जा पाई। अमांडा ने इस बारे में कहा कि मेरे बेटे का जन्म कैसे हुआ, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। लेकिन जब उसे मेरी छाती पर रखा गया तो मुझे उसकी खुशबू आई। यह सब चमत्कारिक था अमांडा ने यह भी बताया कि मैं कोमा से तुरंत बाहर ही आई थी. उसके बाद थोड़ी तक वो उलझन में रहीं कि क्या वो बच्चा उनका ही है।