प्रियंका को पछाड़ कर दीपिका बनी सेक्सिएस्ट एशियन वुमन

प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए दीपिका पादुकोण ने सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का खिताब जीत लिया। यूके में हुए एक सर्वे के मुताबिक दीपिका पादुकोण को वर्क-इम्पेक्ट, मीडिया कवरेज और वोटिंग के हिसाब से एशिया की पहली सेक्सिस्ट महिला का खिताब दिया गया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
दीपिका पादुकोण एशिया की 50 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर पहले स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं। प्रियंका पिछले साल इस लिस्ट में पहले नंबर पर थीं, इस बार दीपिका ने उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। यूके की ईस्टर्न आई मैगज़ीन हर साल 50 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट जारी करता है। पिछले तीन साल में दीपिका ने इस लिस्ट में दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। दीपिका और प्रियंका के बाद निया शर्मा लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पिछले साल वो दूसरे नंबर पर रही थीं, जबकि साल 2016 में भी उनको तीसरा ही स्थान मिला था। सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान चौथे तथा टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी पांचवें नंबर पर रहीं। इसके अलावा आलिया भट्ट छठे, हिना खान सातवें, सोनम कपूर आठवें, कैटरीना कैफ नौवे और नीति टेलर दसवें नंबर पर रहीं।