लंदन में गिरफ्तार हुआ भगोड़ा हीरा व्यवसायी नीरव मोदी

हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नीरव मोदी को लंदन के होलबोर्न मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिग केस में उनके प्रत्यर्पण के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर ये निर्देश दिए। भगोड़े हीरा कोराबारी नीरव मोदी को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। मोदी को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। नीरव को अब 29 मार्च तक जेल में ही रहना होगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। माल्या के वकील आनंद दुबे ही नीरव की पैरवी कर रहे हैं। मोदी 2018 में घोटाले के सामने आने से कुछ महीने पहले ही भारत से फरार हो गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीरव मोदी को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कराने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले साल नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। ज्ञात रहे कि नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पर 14,000 करोड़ रुपये कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगा है। ये कर्ज पीएनबी के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए और इनके आधार पर एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक की विदेशी शाखाओं से भी कर्ज लिया गया था।

बिकेंगी नीरव मोदी की 173 पेंटिंग-
वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी की 173 पेंटिंग और 11 गाड़ियों को बेचेगा। ईडी ने मुंबई में एक विशेष अदालत से इसके लिए अनुमति हासिल कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि उसी अदालत ने नीरव मोदी की पत्नी एमी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया। ईडी नीरव मोदी की 173 पेंटिंग और 11 वाहनों को बेचेगा। पेंटिंग की कीमत 57.72 करोड़ रूपये आंकी गयी है। रॉल्स रॉयस, पोर्च, मर्सिडीज और टोयोटा फोर्च्युनर जैसी महंगी गाड़ियों को बेचा जाएगा।