सुनील अरोड़ा होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वे वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत का स्थान लेंगे। वे 2 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। सुनील अरोरा को पिछले साल 1 सितंबर को चुनाव आयुक्त बनाया गया था। सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने वित्त, कपड़ा एवं योजना आयोग जैसे मंत्रालयों एवं विभागों में भी विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। अरोड़ा पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं।